जेडीए के लिपिक की गलती भुगत रहे 571 पत्रकार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जेडीए के लिपिक की गलती की सजा भुगत रहे पिंकसिटी प्रेस एनक्लेव, नायला पत्रकार नगर के 571 आवंटियों ने जेडीसी डा जोगाराम से मुलाकात की और गलती का शीघ्र सुधार कर आवंटित प्लॉटों के पट्टे जारी करने की मांग की। आवंटियों ने जोगाराम को लिपिक की गलती के प्रमाण भी दिए। चलो नायला संगठन के आह्वान पर दर्जनों आवंटी जेडीए में जेडीसी कार्यालय के बाहर जमा हो गए। 
 जेडीसी डा जोगाराम ने सभी को अपने कक्ष में बुलाकर उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने आश्चर्य भी जताया कि अभी तक पत्रकारों के प्लॉटों का काम कैसे नहीं हुआ। आवंटियों ने उन्हें जेडीए की ही तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपकर कहा कि जब जेडीए ही मान चुका है कि ब्रोशर के प्रकाशन में लिपिकीय त्रुटि हुई है और राज्य सरकार के आदेश की अवहेलना कर अधिस्वीकरण का बिंदु जोड़ा गया है तो इस त्रुटि को सुधारा क्यों नहीं जा रहा। लिपिक की गलती का खामियाजा 571 पत्रकारों को भुगतना पड़ रहा है।

आवंटियों ने अलग अलग पत्र देकर मांग की कि प्रमाणित हो चुकी लिपिकीय गलती को तुरंत सुधारें और आवंटित प्लॉट के पट्टे जारी करें। लिपिक की गलती के कारण 10 साल से सब परेशान हैं। आवंटियों ने 10 अक्टूबर और 12 अप्रेल को भी जेडीए को पत्र दिया था, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। प्रकरण के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जेडीए को निर्देश मिले हैं। 

इस निर्देश के बाद कार्यवाही भी हुई और लिपिकीय त्रुटि को मान भी लिया है, लेकिन इसे दूर नहीं किया जा सका है। डा जोगाराम ने बताया कि हाल ही उन्होंने जेडीए का कार्यभार संभाला है। पूरे प्रकरण का अध्ययन कर आवंटियों को बुलाएंगे और गलती हुई है तो सुधार भी करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड