पत्रकारिता के नाम पर मीडिया सत्यकथा और मनोहर कहानियां जैसे कटेंट दे रहा है

० आशा पटेल ० 
 जयपुर। भारत सेवा संस्थान की ओर से प्रेस की स्वतंत्रता पर कार्यक्रम में विधि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं विधिवेत्ता फैजान मुस्तफा ने प्रेस की आजादी की लेकर कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी चाहिए तो जनता प्रेस को लागत का पूरा भुगतान करे। वे प्रेस की स्वतंत्रता के सूचकांक में भारत की स्थिति पर बोले कि स्कैंडिनेवियाई देश की तरह रैंकिंग ऊपर होनी चाहिए थी, लेकिन हम इस्लामिक देशों की तरह नीचे गिरते जा रहे हैं। मुस्तफा यहां प्रेस की स्वतंत्रता पर भारत सेवा संस्थान एवं जवाहर कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 इस अवसर पर उद्घोषिका ज्योति जोशी द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश भी पढ़ कर सुनाया गया । मुस्तफा ने हेट स्पीच को लेकर कहा कि सेंसरशिप इलाज नहीं है, बोलने दिया जाएगा तभी तो सच सामने आएगा। उन्होंने राजद्रोह की 'आलोचना करते हुए कहा कि देवबंद के अंग्रेजों के खिलाफ फतवा जारी करने के कारण यह धारा जोड़ी गई थी . उन्होंने एक देश एक विधान को लेकर कहा कि अमरीका में तो हर राज्य का अपना संविधान है, क्या अमेरिका में लोकतंत्र मजबूत नहीं है।दरअसल एक कानून से देश मजबूत नहीं होता। प्रारंभ में भारत सेवक संस्थान के पदाधिकारी राजीव अरोड़ा ,पूर्व महाधिवक्ता जी एस बाफना ,सीए एल डी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया, और सभा को सम्बोधित भी किया।

जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को असहमति का अधिकार मिला हुआ है, लेकिन आज यह खत्म होता जा रहा है।वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी ने कहा कि पत्रकारिता के नाम पर मीडिया सत्यकथा और मनोहर कहानियां जैसे कटेंट दे रहा है, जिसको पहले लोग घर लाना भी पसंद नहीं करते थे। उन्होंने कहा, राजद्रोह की धारा हटाने की बात कांग्रेस ने भी की और मौजूदा सरकार ने भी, हटाई किसी ने नहीं। वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चतुर्वेदी ने थानवी और मुस्तफा से प्रेस की स्वतंत्रता पर चर्चा की। गोविन्द ने अपने पत्रकारिता के ज़माने के कई वाकिये भी सुनाये। कार्यक्रम में शहर के काफी संख्या में वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति सराहनीय थी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत