साउथ ऑस्ट्रेलिया अध्यक्ष विनोद सिंह बिष्ट ऑस्ट्रेलिया में उत्तराखंड की लोक-संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
 नयी दिल्ली ० उत्तराखंड लोक मंच की टीम ने नई दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी क्लब में उत्तराखंड एसोसिएशन, साउथ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष समाज सेवी व उद्यमी विनोद सिंह बिष्ट का ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए उत्तराखंड की लोक-संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मानित किया। विनोद बिष्ट (अध्यक्ष ) उत्तराखंड एसोसिएशन साउथ आस्ट्रेलिया,उद्यमी समाज सेवी व कई भारतीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के कार्यकारी सदस्य के साथ ही आकाशवाणी एडिलेड साउथ आस्ट्रेलिया रेडियो में रेडियो प्रेज़ेंटर भी हैं ।

 बिष्ट ने उत्तराखंड आपदा ,करोना काल में निजी व संस्थाओं के माध्यम से उत्तराखंड वासियों, प्रवासियों की बड़े स्तर पर मदद पहुँचायी और आस्ट्रेलिया में जंगलों में आग से हुए वन्याजीवों की क्षति पर भी मदद पहुँचायी। जिससे साउथ आस्ट्रेलिया की सरकार से विनोद बिष्ट के बहुत ही करीबी सम्बन्ध हैं। भारत प्रवास पर अपने व्यस्तम समय में से कुछ क्षण कल विनोद ने उत्तराखंड लोक मंच की टीम को दिये ,भविष्य की बहुत सी योजनाओं पर बात हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास