'प्रिंसिपल्स ऑफ हॉर्टिकल्चर' पुस्तक का विमोचन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली ।
कृषि शिक्षा एवं बागवानी के क्षेत्र में शिक्षण एवं शोध का 22 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. चतुर्वेदी की इससे पूर्व 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वह वर्तमान में आरबीएस कॉलेज, बिचपुरी, आगरा में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के अध्यक्ष हैं। पुस्तक के दो अन्य सह लेखक डॉ. प्रभात कुमार एवं डॉ. अमित कुमार गोस्वामी हैं। डॉ. प्रभात कुमार भारत सरकार में हॉर्टिकल्चर कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं, वहीं डॉ. अमित गोस्वामी आईसीएआर-आईएआरआई में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।

 भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने 'प्रिंसिपल्स ऑफ हॉर्टिकल्चर' नामक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, डॉ. प्रभात कुमार एवं डॉ.अमित कुमार गोस्वामी हैं। इस अवसर पर प्रो. द्विवेदी ने कहा कि यह पुस्तक किसानों तथा बागवानी विषय में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुलभ व्यवहारिक ज्ञान से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र तेजी से फल-फूल रहा है और देश के कृषि क्षेत्र का विकास-यंत्र बन चुका है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर उपस्थित लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि बागवानी पौधों एवं फसलों के उत्पादन की कला और विज्ञान है। मोटे तौर पर इसमें फल, सब्जी, फूल, औषधीय और सुगंधित पौधों, मसाले तथा अन्य फसलों का उत्पादन और प्रबंधन शामिल है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से विद्यार्थी बागवानी के सिद्धांतों की मूलभूत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड