फर्नीचर की दुनिया का लीडर "गौटियर" की इंडिया में वापसी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली, फ्रांस की होम फर्नीचर डिजाइनर और निर्माता कंपनी गौटियर ने तीसरी बार इंडियन मार्केट में उतरने का ऐलान किया है। कंपनी फ्रेंचाइजी इंडिया के साथ बाजार में कारोबार करेगी। शुरूआती दौर में फ्रांस में बना फर्नीचर लाया जाएगा। कंपनी का प्लान इंडिया में मैन्युफैक्चरिंग लाइन तैयार करना है। इसके लिए कंपनी महानगरों और बड़े शहरों में 3,000-5,000 वर्ग फीट में स्टोर बनाएगी करेगी।

गौटियर फर्नीचर के साथ उसकी 60 साल की विरासत है, जो दुनिया के फर्नीचर मार्केट का लीडर है। कंपनी की पहचान बेजोड़ डिजाइन और ड्यूरेबल फर्नीचर है, जो आरामदेय, लग्जरी और अनूठे डिजाइन ग्राहकों के सामने रखती है। दुनियाभर के ग्राहकों की पहली पसंद गौटियर फर्नीचर हैं। इंडिया में गौटियर फ्रैंचाइजी इंडिया के साथ आगे करेगी। फ्रेंचाइजी इंडिया गौटियर को इंडिया के मार्केट में इंट्री और सक्सेस के लिए गाइडेंस दे रही है। गौटियर को संभावित फ़्रेंचाइज़ भागीदारों की पहचान करने और उनके साथ फ़्रेंचाइज़ अनुबंध में भी मदद कर रही हैं।

फ्रैंचाइज़ इंडिया के संस्थापक गौरव मैरी ने कहा, “गौटियर खाड़ी देशों में कामयाब रही है, उसके अधिकांश ग्राहक भारतीय मूल के हैं, यही वजह है कंपनी तीसरी बार इंडिया में उतर रही है। वह शुरूआती दौर में लोकल पाटनर्स के साथ स्टोर्स बनाकर आगे बढ़ेगी। भारत में गौटियर अभी भी मजबूत ब्रांड है। भारत में फर्नीचर और होम डेकोर मार्केट का लगभग 25 बिलियन डॉलर का है, जिसमें से लगभग 14-15% संगठित है। रूस-यूक्रेन युद्ध और अधिकांश यूरोपीय देशों में मंदी के असर से बाजार प्रभावित हुआ है, इसके चलते यूरोपीय कंपनियां इंडिया के मार्केट में न केवल संभावनाएं देख रही है, बल्कि आकर्षित हो रही हैं।"

मिस्टर रिचर्ड रेवेल, प्रबंध निदेशक, काकेशस चेज़ गौटियर फ्रांस ने कहा कि "मैं गौटियर के भारत में प्रवेश को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह हमारे ब्रांड के लिए एक मील का पत्थर है, और हम अपने अद्वितीय फ्रेंच डिजाइन और गुणवत्ता वाले फर्नीचर को भारतीय बाजार में देने के लिए उत्सुक हैं। हमें विश्वास है कि फ्रेंचाइजी इंडिया का साथ और स्पेशलाइजेशन से इंडिया में हमें मदद मिलेगी। हमारा उद्देश्य भारतीय घरों को विश्वस्तरीय फर्नीचर की रेंज देखना है। "

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड