जल्द ही मधु विहार निवासियों को सीवर और पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी : अनिल कुमार शर्मा

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अभियंता अनिल कुमार शर्मा को पेय जल तथा सीवर की समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान - रणबीर सिंह सोलंकी एवम पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा और पूरी समस्याओं से अवगत कराया जिसके जवाब में मुख्य अभियंता ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया एवम मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिया। कुछ ही साल पूर्व बनी सीवर सिस्टम के कारगर नहीं होने से आए दिन सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी रहती है जिससे मधु विहार निवासी परेशान रहते हैं।

विशेष रूप से सी ब्लॉक गली न 1-2 में छः पाइप छूटी हुई है तथा गली न 2 एवम 6 में पिट जर्जर स्थिति में है। गली न 2 में 3 पिट तथा गली न 6 में 3 पिट खराब है, C1 ब्लॉक मकान न 69 के सामने सीवर पाइप लीक है , बी वन ब्लॉक गली न 81 में पिट जर्जर है साथ ही ज्यादातर पीटो की रिपेयरिंग एवम मरमत की आवश्यकता है। इस बाबत जल बोर्ड के अधिकारी हंसराज मीणा ने निरीक्षण भी किया था लेकिन अभी तक समाधान नहीं दिया था। नई पाईप लाईन का कनेक्शन मैन लाइनों से नहीं जोड़ा गया है तथा पुरानी का कनेक्शन काटा नही गया जिससे जहां तहां पीने के पानी में सीवर का गंदा पानी मिक्स होकर आता है।

इन्ही सभी परेशानियों के मद्दे नजर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा एवम सारी स्थिति से अवगत कराया। आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि मुख्य अभियंता ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और अतिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सोलंकी ने कहा कि मुख्य अभियंता ने उसी समय सम्बन्धित अधिकारियों को बुलाकर आदेश भी दिया। आरडब्ल्यूए को पूर्ण विश्वास है कि मुख्य अभियंता - अनिल कुमार शर्मा के आश्वाशन एवम निर्देश में संपूर्ण मधु विहार निवासियों को शीघ्र अतिशीघ्र ही पानी एवम सीवर की समस्याओं से निजात मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास