पुस्तक 'लोक प्रशासन, लोकतंत्र, राजनीति एवं समाज रचना' का लोकार्पण

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पूर्व आईएएस एवं लेखक आई.सी.श्रीवास्तव की पुस्तक "लोक प्रशासन, लोकतंत्र, राजनीति एवं समाज संरचना" का लोकार्पण पूर्व सेबी अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक भगवान महावीर विकलांग समिति डॉ. डी.आर. मेहता ने किया। झालाना संस्थानिक क्षेत्र में स्थित राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के प्रांगण में हुए समारोह में पुस्तक आमजन को लोकार्पित की गई। पुस्तक के लेखक आई सी श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम कार्यक्रम के बारे में वक्तव्य देते हुए मंचासीन अतिथियों का परिचय दिया एवं स्वागत किया। न्यायमूर्ति वी.एस. दवे द्वारा भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया गया।

सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं शिक्षाविद , डॉक्टर नरेंद्र शर्मा कुसुम ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए अपने विचार रखे। समारोह के विशिष्ट अतिथि और पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.एन .भंडारी ने पुस्तक के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन न्यायमूर्ति पानाचंद जैन का रहा। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव द्वारा लिखित यह पुस्तक न केवल लोक प्रशासन के विद्यार्थियों बल्कि सभी नागरिकों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।

समारोह के अंत में प्रौढ़ शिक्षा समिति के सचिव, राजेंद्र बोड़ा ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। मंच संचालन पलाश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लेखक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार