हम लोगों और सरकारी योजनाओं के बीच सेतु का काम करते हैं / काशिफ अब्दुल्ला

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : पांच साल पहले विजन 2026 ने लोगों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के लिए 'नागरिक विकास केंद्र' की शुरुआत की थी.नागरिक विकास केंद्र के प्रोजेक्ट प्रमुख काशिफ अब्दुल्ला ने बताया कि अब तक 84 सरकारी योजनाओं के तहत लोगों के खातों में 5 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर कराई जा चुकी है. असम, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और अन्य राज्यों सहित देश के 12 राज्यों में 39 केंद्र स्थापित किए गए हैं। एक केंद्र को चलाने की वार्षिक लागत लगभग 2 लाख है यह केंद्र कमजोर वर्गों को मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहा है.

काशिफ ने आगे कहा कि यह केंद्र सभी नागरिकों को बिना किसी भेद भाव मुफ्त सेवाएं प्रदान करता है, बड़ी संख्या में लोग केंद्र पर आते हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण लोग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से समय पर वंचित रह जाते हैं. हम ऐसे लोगों और सरकारी योजनाओं के बीच सेतु का काम कर रहे हैं । काशिफ ने बताया कि इस वर्ष 84 सरकारी योजनाओं को प्राप्त करने के लिए आवेदन जमा किए गए।

विजन 2026 का नागरिक विकास केंद्र अन्य योजनाओं जैसे आधार कार्ड, विधवा पेंशन, छात्रवृत्ति, जाति प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि का मार्गदर्शन करता है। खास बात यह है कि 'नागरिक विकास केंद्र किसी से कोई शुल्क नहीं लेता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड