Rajsthan राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से पंचायतीराज सशक्तिकरण संवाद

० संवाददाता द्वारा ० 
प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा किया गया संवाद। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सी.बी.यादव ने पंचायती राज सशक्तिकरण के लिए रखा मांग पत्र।
जयपुर - राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में "पंचायतीराज सशक्तिकरण संवाद" कार्यक्रम रखा गया। जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सी.बी.यादव ने पंचायतीराज सशक्तिकरण के संदर्भ में मांग रखते हुए इन्हें ग्यारहवीं अनुसूची में दिए गए 29 विषयों को विकेंद्रीकृत करने, पंचायती राज सदस्यों को ऑडिट सहित ओर अधिकार दिए जाने,
उनके मानदेय की मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार किए जाने की मांग को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की ओर से रखा। पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी एसेट बताते हुए संगठन द्वारा रखी गई और मांग पर सरकार से बातचीत करके पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति पंचायत राज से निकलकर राजनीति में नहीं आता है वह सिर्फ एक बार चुनाव जीत सकता है लेकिन पंचायत राज से निकला जनप्रतिनिधि लोगों के बीच चूल्हे का रिश्ता कायम करने में सफल होता है इसीलिए वह राजनीति में लंबा चलता है एवं बार बार चुनाव जीतता है।
प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंचायती राज को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए आगामी चुनाव में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस को मजबूत करने के लिए पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का सशक्तिकरण किया जाना बेहद आवश्यक है। कांग्रेस के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के सशक्तिकरण मात्र से ही राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार आ सकती है। 
उन्होंने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे सर्वोदय संकल्प शिविरों एवं सर्वोदय चौपालों के द्वारा पंचायती राज जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के बीच कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हर प्रकार से सहयोग देने का वादा किया। प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार सुंडा, जयपुर जिला प्रमुख मोहन डागर आदि ने भी पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की ओर से विचार रखते हुए सरकार से इन्हें अधिक अधिकार दिए जाने की मांग रखी।

 इस संवाद कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रधान उपप्रधान जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख एवं पंचायती राज के अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की एवं मंच से पंचायती राज को सशक्त करने की मांग रखी। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के विकास बुडानिया, नटवर सिंह एलआर, दशरथ मीणा, नरेश गोदारा, सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रकट किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार