पेरनोड रिकार्ड इंडिया ने 'ड्रिंक मोर वाटर' अभियान शुरू किया

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकाता -  देश में प्रसिद्ध अग्रणी कंपनियों में से एक पेरनोड रिकार्ड इंडिया (पीआरआई) ने अपना नया  'ड्रिंक मोर वॉटर' लॉन्च किया है। इस अभियान का मूल मकसद शराब का सेवन करने वाले लोगों को इसके सेवन के दौरान पीने के पानी के महत्व के बारे में उनमें जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें इसके व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से, कंपनी का उद्देश्य एक सरल लेकिन शक्तिशाली कॉल टू एक्शन: एक जिम्मेदार पेय के साथ 'अधिक पानी पीना' के प्रति उनके मन में रचि पैदा करना है।

दुनिया की अग्रणी प्रीमियम स्पिरिट कंपनी और 'क्रिएटर्स डी कॉन्विविएलिटे' के रूप में पेरनोड रिकार्ड का दृढ़ विश्वास है कि शराब की अधिकता के साथ कोई खुशमिजाजी नहीं हो सकती है। वर्षों से, कंपनी उद्योग के सदस्यों, नागरिक समाज, सरकारों, स्थानीय अधिकारियों और बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं के सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से शराब के हानिकारक उपयोग की रोकथाम और कमी में भूमिका निभाने में सक्रिय रही है। 'ड्रिंक मोर वॉटर' अभियान लंबे समय से चली आ रही इस प्रतिबद्धता का हिस्सा है यह अभियान कंपनी की इस प्रतिबद्धता का हिस्सा है,

 जिसका उद्देश्य शराब के सेवन को लेकर सही जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक अवसरों का आनंद लेने के दौरान लोगों को हाइड्रेटेड रहने के लिए प्रेरित करना है। शराब का सेवन करते समय ज्यादा पानी पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। इसके कारण ज्यादा पानी के सेवन के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान के बारे में कार्तिक मोहिंद्रा ( चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, पेरनोड रिकार्ड इंडिया) ने कहा, “एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे ब्रांडों का जिम्मेदारी से आनंद लिया जाए। 

हमारी दृष्टि प्रत्येक सामाजिक जरूरतों को साझा करने और उसको वास्तविक और जिम्मेदार अनुभव में बदलकर खुशमिजाजी पैदा करना है। हमारा 'ड्रिंक मोर वाटर' अभियान बस यही करना चाहता है। इस अभियान के माध्यम से, हम उपभोक्ताओं को अधिक पानी पीने के साथ और अधिक हाइड्रेटेड रहने का सही विकल्प के बारे में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिससे जिम्मेदारी के साथ एक अधिक आनंददायक पल का आनंद लिया जा सके।“

डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण को अपनाते हुए कंपनी अब अपने अभियान में कानूनी रूप से शराब पीने की उम्र को पार करने वाले ग्राहकों को ऑन-ग्राउंड सक्रियता के आधार पर लक्षित कर रही है। भारत में लगभग 30 मिलियन उपभोक्ताओं तक पहुंचने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ, 'ड्रिंक मोर वाटर' अभियान ग्राहकों में पेय पदार्थों की वकालत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड