राजसिको लॉजेस्टिक व कार्गो के व्यापार को बढ़ाएगा - राजीव अरोड़ा

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोर्ट 10 से 15 प्रतिशत कम हुआ है लेकिन वहीं राजस्थान से एक्सपोर्ट 70,000 करोड़ रूपयों से बढ़कर 78,000 करोड़ रूपयों तक पहुंचा है। ज्वैलरी एक्सपोर्ट में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार जोधपुर के सालावास में आईसीडी पर कार्य शुरू कर दिया है। भीलवाड़ा में आईसीडी काम्पलेक्स की हमें कस्टम से परमिशन मिल गई है, इस पर भी हम जल्द से जल्द कार्य आरम्भ करेंगे।

राजस्थान लघु उद्योग निगम बोर्ड की 370वीं बैठक उद्योग भवन में आयोजित की गई। राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बोर्ड मीटिंग में अनेक अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राजीव अरोड़ा ने कहा कि बोर्ड मीटिंग में राजसिको में आरजीएचएस सुविधा आरम्भ करने पर चर्चा की गई और इसके लिए हमने कर्मचारियों से विचार मांगे हैं। इसके अलावा आईसीडी एयरकार्गो के व्यापार को बढ़ाने को लेकर विस्तृत रुप में चर्चा की गई। हमें उम्मीद है कि आगामी वर्ष में एयर कार्गो के बिजनेस का विस्तार होगा।

बोर्ड मीटिंग में प्रबंध निदेशक राजसिको डॉ. मनीषा अरोड़ा, प्रबंध निदेशक आरएफसी राजेश मीणा तथा प्रबंध निदेशक रीको सुधीर कुमार शर्मा के अलावा संयुक्त सचिव व्यय (ग्रुप-2) अरूण कुमार हसिजा, निदेशक अजय शर्मा, महा प्रबंधक विमल कुमार जैन, कम्पनी सचिव पी.के. जैन, मुख्य लेखाधिकारी सुनिल कुमार जैन, विशेषाधिकारी दिनेश सेठी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड