राहुल गाँधी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध मानगढ़ धाम पर जनसभा को सम्बोधित करेंगे

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर । कांग्रेस नेता राहुल गाँधी विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा जिले के विश्व प्रसिद्ध मानगढ़ धाम पर 09 अगस्त को विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के आमंत्रण पर राहुल गाँधी बांसवाड़ा जिले के विश्व प्रसिद्ध मानगढ़ धाम पर 09 अगस्त को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे तथा बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में आदिवासियों के बीच विश्व आदिवासी दिवस मनायेंगे ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा आदिवासी दिवस के अवसर पर मानगढ़ धाम में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियों हेतु सुवालका भवन, उदयपुर में उदयपुर शहर, उदयपुर ग्रामीण, 

चित्तौड़गढ़ व राजसमन्द तथा दोपहर 1 बजे हरिदेव जोशी रंगमंच, बांसवाड़ा में बांसवाड़ा, डूंगरपुर व प्रतापगढ़ जिलों के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे । बैठकों में एआईसीसी के सहप्रभारीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण तथा जिलों के प्रमुख कांग्रेसजन शामिल होकर राहुल गाँधी की मानगढ़ धाम में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा कर कार्य योजना तैयार करेंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार