21, 22 व 23 अगस्त को प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित होगी

० संवाददाता द्वारा ० 
21, 22 व 23 अगस्त को प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित होगी जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के बैठक में विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनने के इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन लिये जायेंगे तथा दिनांक 24 अगस्त को सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां प्राप्त आवेदनों की सूची ब्लॉक अध्यक्ष की टिप्पणी के साथ व बैठक की कार्यवाही रजिस्टर की फोटो कोपी सहित जिला कांग्रेस कमेटियों को जमा करवायेगी।
जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु गठित कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमेन गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य गणेश गोडियाल, अभिषेक दत्त सहित प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों ने भाग लिया ।
प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों से आगामी चुनाव हेतु रणनीति बनाने के लिये सुझाव आमंत्रित किये गये तथा विभिन्न विषयों पर वृहद चर्चा के पश्चात् निर्णय लिया गया कि 21, 22 व 23 अगस्त को प्रदेश की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित होगी जिसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के बैठक में विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनने के इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन लिये जायेंगे 

तथा दिनांक 24 अगस्त, 2023 को सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां प्राप्त आवेदनों की सूची ब्लॉक अध्यक्ष की टिप्पणी के साथ व बैठक की कार्यवाही रजिस्टर की फोटो कोपी सहित जिला कांग्रेस कमेटियों को जमा करवायेगी। दिनांक 25, 26 एवं 27 अगस्त को प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य दो-दो के ग्रुप में आवंटित दो से तीन जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक लेंगे। बैठक में यदि कोई प्रत्याशी बनने का इच्छुक व्यक्ति चाहे तो अपना आवेदन जिला कांग्रेस कमेटी एवं समिति के सदस्यों के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी प्रस्तुत कर सकता है। 

आवेदन के साथ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित जानकारियां भी तयशुदा प्रोफार्मा में देनी आवश्यक होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्राप्त आवेदनों पर अपनी राय व्यक्त करते हुये सभी आवेदनों को प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों को सौंप कर प्राप्त आवेदनों पर चर्चा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटियों में बैठक करने के पश्चात् प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के

सदस्यगण अपने क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों का तीन से पाँच लोगों का एक पैनल अपनी राय के साथ बनाकर प्रस्तुत करेंगे । स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमेन श्री गौरव गोगई एवं कमेटी के सदस्यगण 28, 29, 30 व 31 अगस्त को राजस्थान दौरे पर रहेंगे तथा प्रदेश के महत्वपूर्ण नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक प्राप्त करेंगे जिसके पश्चात् प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार