कपड़ा बैंक के स्वयंसेवक सभालेंगे रामकथा में व्यवस्था कार्य

० संवाददाता द्वारा ० 
छिन्दवाड़ा- 
कपड़ा बैंक लोगो के सहयोग के साथ-साथ आस्था एवं भक्ति के लिए भी कार्य करके पुन्य कार्यों के लिए सेवा बने स्वाभाव के साथ जोड़कर कार्य कर रही है l कपड़ा बैंक शाखा चौरई सेवा सहयोग संगठन छिंदवाड़ा द्वारा पद्मश्री श्री रामभद्राचार्य के श्री राम कथा की अमृत वर्षा 20 से 28 सितंबर के कार्यक्रम में सेवा कार्य में सम्मिलित होने का निर्णय लिया है इस हेतु कपड़ा बैंक की टीम की बैठक हनुमान मंदिर ब्लॉक कॉलोनी चौरई में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कलश यात्रा एवं भोजन वितरण कार्यक्रम में सहयोग करने के सहमति बनी। 

कपड़ा बैंक सेवा सहयोग संगठन जिला में गरीब एवं जरुरतमंदो की निःस्वार्थ मदद के लिए लिए पिछले कई वर्षों से कार्य करते चले आ रहा है l कपड़ा बैंक ने अपने सेवा भाव के लिए छिन्दवाड़ा जिला में ही नहीं अपितु अन्य जिलों में भी अपना एक विशेष स्थान बनाया है l कपड़ा बैंक पुर्णतः वालंटियर्स सहयोगी संस्था है जिसमे जन सामान्य अपना समय एवं सहयोग सेवा कार्यों के लिए निःस्वार्थ देते है l 

संस्थापक एवं अध्यक्ष हेमलता महेश भावरकर के अनुसार जरूरतमंद लोगो को कपड़ा के लिए मदद करना एवं उनके बुनियादी जीवनोपयोगी आवश्यकताओं की पूर्ति के सहयोग करने के लिए एक पहल के रूप में शुरुआत की गई थी l आज इस पहल को लोगो का सहयोग एवं समर्थन मिलते गया एवं यह एक छोटी सी पहल आज एक विशाल वट वृक्ष की भांति विस्तार कर चुका है और लोगो के लिए सहयोग की एक मिशाल बन चुका है l

आस्था के इस विशाल कार्यक्रम में कपड़ा बैंक की टीम कलश यात्रा में व्यवस्थापन का कार्य करेगी व भोजन भंडारा वितरण एवं प्रबंधन में सहयोग करेगी l कपड़ा बैंक के इस प्रकार निःस्वार्थ कार्यों में सम्मिलित एवं सेवा बने स्वाभाव से प्रेरणा लेकर बहुत से नये सदस्यो ने सदस्यता ग्रहण की । कपड़ा बैंक दान-दाताओ से विन्रम आग्रह करता हैं कि इस पुनीत कार्यों के लिए समय दान, श्रमदान, सहयोग कर पुन्य लाभ अर्जित करें। इस आयोजन में प्रति दिन लगभग 5 से 10 क्विंटल का भंडारा है किया जाना प्रस्तावित हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत