भरतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी ने शुरू की चुनावी तैयारी

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली, भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्भया कांड के आरोपी पक्ष से केस लड़ने वाले जाने-माने सुप्रीम कोर्ट के ​वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ.एपी सिंह को महासचिव चुना गया। शेष राष्ट्रिय पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी। इस बैठक में सर्वसम्मत से ठाकुर जोगिंदर सिंह भदौरिया को पार्टी विधान के अनुसार 3 वर्ष के लिए राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्यों ने राष्ट्रिय अध्यक्ष के लिए चुनाव किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगिंदर सिंह भदौरिया ने आगमी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़ा करने एवं अपनी चुनावी घोषणाओं के बारे में भी बताया।

 उन्होंने बताया कि पार्टी मध्यप्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सभी समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर तीनों राज्यों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तीनों राज्यों में प्रत्येक जिले की आवश्यकता एवं मांग के अनुसार हर जिले का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। अन्य कार्यकारणी की घोषणा जल्द की जाएगी। इसके अलावा संकल्प पत्र जारी किया जाएगा। सरकार बनने पर सभी प्रदेशवासियों का 20 लाख रुपये तक का कर्ज मुक्ति योजना पर काम किया जायेगा। समस्त क्रांतिकारी परिवार को उचित पेंशन भत्ता एवं सम्मान दिया जाएगा। सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा। 

सरकार बनने पर राजनीतिक कारणों से बनाए गए सभी प्रकरणों को वापस लिया जाएगा। सरकारी परीक्षा और सरकारी पदों के लिए होने वाली परीक्षा से आवेदन शुल्क को समाप्त किया जाएगा। सरकारी परीक्षा और सरकारी पदों में नियुक्ति पारदर्शिता के साथ होगी। नियुक्ति में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। भदौरिया ने बताया कि जनता मौजूदा सरकारों से त्रस्त हो चुकी है। तीसरे विकल्प की तलाश कर रही है 

अपने मताधिकार की शक्ति दिखाना चाहती है इसी प्रत्यक्ष में भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी अपने समान विचारधारा वाले दलों के साथ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान का चुनाव मजबूती के साथ लड़ने जा रही है। भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी ने अपने दरवाजे सभी समान विचारधारा वाले दलों के लिए खुले रखे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि हमारी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश के साथ मिलकर संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था, 

जिसके आधार पर जनता पार्टी का जन्म हुआ उसी से बिखर कर अन्य बहुत सारे दलों का जन्म हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी भी है लेकिन आज जीपीके उन आदर्शों और मूल्यों को पूरी तरह से भुला दिया गया है। देशभर से 10000 कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश जी के आदर्शो पर चलने का निर्णय लिया और भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।  महासचिव डॉ. एपी सिंह ने बताया कि आज आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण महंगी शिक्षा और महंगा स्वास्थ्य है। सरकार बनने पर पूरी तरह से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक विस्तार किया जाएगा। 

 सरकार बनने पर 3 साल की अवधि तक यानी जब तक की स्थिर और सक्षम नहीं हो जाते सभी सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए लागू नियम एवं कानून से राहत और पूर्ण मुक्ति दी जाएगी। सरकार बनने पर परिवार की महिला मुखिया के खाते में 5000 प्रति माह देने का निर्णय लिया गया। सरकार बनने पर सभी के लिए विशेष स्वास्थ्य अधिकार कानून लागू होगा। सरकार बनने पर सभी को खाद्य सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। 

सरकार बनने पर सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले इंटरनेट देने का निर्णय सरकार बनने पर सार्वजनिक हित के मामलों की जांच करने वाले पत्रकारों या उन पत्रकारों के जिनकी जान व जीवन को खतरा है, नियम अनुसार पुलिस सुरक्षा प्रदान किया जाएगा। किसी भी पत्रकार की पत्रकारिता के दौरान दुर्घटना होने पर 5 करोड़ रुपए की परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। भ्रष्टाचार करने वाले सभी कर्मचारी व अधिकारियों के लिए कड़ा कानून बनाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत