सभी समुदायों की महिलाओं के बीच हमारी पार्टी की जडों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैः-राखी गौतम

० संवाददाता द्वारा ० 
कोटा । राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महिला कांगे्रस अधिवेशन में भाग लिया। महिला कांग्रेसअधिवेशन का उद्वघाटन राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नेट्टा डीसूजा ने किया। अधिवेशन में आईएनसी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी उपस्थित रहें।
 अधिवेशन के दौरान राखी गौतम ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिन्नदन किया। इस दौरान गौतम ने मंच पर अपने उद्बोधन के दौरान राजस्थान प्रदेश की और से अधिवेशन मे पुरे देश से आई महिला पदाधिकारियों को राजस्थानी भाषा में “राम-राम“ शब्द बोलकर सभी का मन प्रफुल्ल्ति किया। गौतम ने अपने संबोधन में बताया की यह सम्मेलन सभी समुदायों की महिलाओं के बीच हमारी पार्टी की जडों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इस दौरान गौतम ने महिलाओं से जुडी ऐतिहासिक बात भी कही कि जब-जब देश में क्रांति आई है उस वक्त एक सशक्त नारी ने ही अपना अलग वजुद प्रकट किया है। इसी के साथ गौतम ने राजस्थान प्रदेश से आई हजारों की संख्या में महिला कांगे्रस की ब्लाॅक अध्यक्ष,पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। 

राखी गौतम ने यह भी कहा की आलाकमान द्वारा मुझे जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको लेकर मै दृढ संकल्पित हूँ। आगामी विधानसभा चुनावो में राजस्थान प्रदेश में महिला संगठन को मजबुत करने और कांग्रेस पार्टी को एक बार पुनः जनसेवार्थ के लिए वापस लाने के लिए हम सभी मिलकर करबद्व कार्य करेगें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत