देश के शिक्षकों को मॉरीशस के राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। इंटेलिजेंट माइंड्स द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देशभर के तीन दर्जन से अधिक स्कूल लीडर्स को सम्मानित करने के लिए चयनीत किया गया है। चयनीत स्कूल लीडर्स 23 अगस्त को मॉरिसस के वर्ल्ड हिंदी सेक्रेटेरिएट में वहां के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंग रूपन द्वारा सम्मानित किये जाएंगे। समारोह के दौरान मॉरिसस की उप-प्रधानमंत्री लीलादेवी दूकुन-लुचूमुन और विदेशमंत्री अलान गनू भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी आईएमटी के ट्रस्टी राजेश बजाज ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी

 संबोधित करते हुए आईएमटी के ट्रस्टी राजेश बजाज ने बताया कि तीसरे एक्सिलेंस इन एजुकेशन अवार्ड्स-2023 के लिए दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, हिमाचल प्रदेश सहित देशभर के 37 स्कूल लीडर्स का चयन किया गया है। जाने माने गणितज्ञ और मशहूर सुपर30 के आनंद कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा। राजेश बजाज ने बताया कि इसके पूर्व प्रथम और द्वितीय एक्सिलेंस इन एजुकेशन अवार्ड्स का आयोजन भी क्रमशः लंदन और मॉरिसस में किया जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि देश की अगली पीढ़ी के निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर होती है और इसलिए शिक्षकों का सम्मान किया जाना बेहद जरूरी है। आईएमटी की स्थापना के उद्देश्यों में से यह उद्देश्य सर्वोपरि है और हम इसके प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड