देशभर के ब्राह्मण संगठनों को आमंत्रित करने का निर्णय

० योगेश भट्ट ० 
जयपुर । सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आगामी 3 सितम्बर को जयपुर में ब्राह्मण महासंगम का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में बनीपार्क स्थित खण्डाका हाउस में पुरे देश की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया है कि देशभर के सभी संगठनों को इस महासंगम में आमत्रंण भेजा जायेगा। साथ ही समारोह में देश के प्रमुख संत महंतों का सम्मान भी होगा।

बैठक में इस महासंगम के मुख्य एजेंडे के रूप में 14 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग, भगवान परशुराम विश्वविद्यालय की स्थापना, भगवान परशुराम जी की 111 फीट प्रतिमा की स्थापना, प्रत्येक जिले में गुरुकुल की स्थापना, ईडब्ल्यूएस आरक्षण में हो रही विसंगतियों को दूर करना, ब्राह्मण आरक्षण आंदोलन के समय लगाये गये मुकदमों को वापिस लेना, ब्राह्मण बालिकाओं के लिये छात्रावास की स्थापना सहित अन्य प्रस्ताव इस महासंगम में लिये जायेगें।

महासंगम के लिए अलग अलग समितियों का गठन 25 अगस्त तक हो जायेगा। इसके अतिरिक्त जिन गांवों और तहसीलों में महासभा के कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान कर रहे है। उनसे एक कंट्रोल रूम के माध्यम से सम्पर्क किया जायेगा। उसकी भी समिति का गठन किया गया। इस महासंगम के लिये अब तक मिस्ड काॅल के माध्यम से 1 लाख 9 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। अभी 18 दिन बाकी है। ये इस बात को सिद्ध करता है कि यह कार्यक्रम अब तक का सबसे बडा सामाजिक एवं ऐतिहासिक आयोजन होने वाला है।

इस अवसर पर बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, संरक्षक एडवोकेट एच.सी. गणेशिया, एडिशनल डायरेक्टर डीपीआर गोविन्द पारीक, ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश भारद्वाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम मेहता, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री सविता शर्मा, डॉक्टर आशीष गौड़, टेंट एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष रासबिहारी मिश्रा, सोबर ब्राह्मण संगठन एवं गौतम हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं प्रोफेसर डाॅ. शिव गौतम, योग गुरू ढाकाराम, समन्वय दीनदयाल शर्मा, 

खांडल विप्र महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा, आरएएस एच.के द्विवेदी, रिटायर्ड एडीशनल एसपी त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज से राजेन्द्र त्यागी, सर्व ब्राह्मण समाज निर्माण नगर समिति के संरक्षक नटवर लाल शर्मा, एडवोकेट बी.बी. शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री श्याम शास्त्री, जयपुर जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, जयपुर देहात अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, दाधीच समाज के अध्यक्ष राघव दाधीच, खाण्डल समाज से सौरभ डिडवानिया, प्रदेश महामंत्री गौरव शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष गब्बर कटारा, उदयपुर संभाग अध्यक्ष अविकुल शर्मा, विष्णु शर्मा,

 संजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, अरुण शर्मा, अशोक शर्मा, नरसिंह प्रसाद तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, हरिकृष्ण तिवारी, एडवोकेट कमलेश शर्मा, मुकेश मिश्रा, पं. राज शर्मा. भारती शर्मा, पं. ओ.पी. शास्त्री, कपिल शर्मा, राजेश शर्मा, पं. बी.एन. भरतपुरिया, सुनील शर्मा, रजनीश शर्मा, अंकित शर्मा, आनन्द मिश्रा, पंकज डिडवानिया, सुरेन्द्र शर्मा, कपिल शर्मा सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत