टर्की में डॉ. लता सुरेश को नवाजा गया राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार

० आशा पटेल ० 
जयपुर।  इस्तांबुल , टर्की में नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड में जयपुर की डॉ. लता सुरेश को सम्मानित किया गया। उन्हें ये सम्मान सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों में उत्कृष्टता से कार्य करने के लिए दिया गया। गौरतलब है कि डॉ लता सुरेश पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं । डॉ. लता सुरेश पिछले बारह वर्षों से कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के अधीन एक संस्थान में एचओडी के रूप में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। पुणे विश्वविद्यालय से पीएचडी डॉ. लता को शिक्षा के क्षेत्र में इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी , ऑस्ट्रेलिया दवा्रा मानद उपाधि भी प्रदान की जा चुकी है।
सृजनात्मकता और नवाचार के क्षेत्र में इससे पूर्व भी उन्हें एपीजे नेशनल अवॉर्ड, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नेशनल अवॉर्ड , वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवार्ड, नारी श्री, वूमेन इन्फ्लुएंसर जैसे कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। ये कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र वैश्विक शांति परिषद और अभिज्ञान फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित किया गया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार