गांवों पर थोपे जा रहे अव्यवहारिक नियमों के खिलाफ महापंचायत के लिए ग्रामीणों ने कमर कसी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। गांवों पर थोपे जा रहे अव्यवहारिक नियमों के खिलाफ तीन सिंतबर को पीरागढ़ी गांव में होने वाली महापंचायत के लिए ग्रामीणों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में पंडवाला कलां व कंगनहेड़ी गांव में पंचायत हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि अब गांवों की उपेक्षा और उनके साथ अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। वह अब सभी सरकारों व प्रशासन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

इस मौके पर पालम 360 खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि गांवों से हाउस टैक्स लेना, संपत्ति सील करना, भवन उप नियम लागू करना आदि नियम लागू नहीं किए जा सकते, मगर अधिकारी वास्तविक स्थिति का आकलन किए बिना वातानुकूलित कमरों में बैठकर नियम बना देते है, वहीं जनप्रतिनिधि इस दिशा में कोई ध्यान नहीं देते है। इस कारण एक के बाद एक-एक करके गांवों में अव्यवहारिक नियम थोपे जा रहे है। अब ग्रामीण इस तरह के लागू किए नियमों को रद्द कराकर ही चैन लेंगे। इसके अलावा भविष्य में इस तरह के नियम लागू नहीं करने देंगे।

 वह अपने हितों और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आगामी तीन सिंतबर को पीरा गढ़ी गांव में आयोजित महापंचायत में अपनी रणनीति तय करने के साथ-साथ उसका ऐलान करेंगे। पंडवाला कलां व कंगनहेड़ी गांव में हुई पंचायत में राव त्रिभुवन प्रधान सुरेहड़ा 18, मनोज प्रधान, विनीत यादव, हरिनिवास नंबरदार, सतीश शर्मा, अजीत, जगदीश प्रधान, पप्पू पंडित, सतीश यादव आदि ने भी गांवों पर थोपे जा रहे नियमों का विरोध किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास