पेटीएम साउंडबॉक्‍स की मदद से व्‍यापारियों को मिल रहे हैं हिन्‍दी,अंग्रेजी में पेमेंट अलर्ट्स

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - क्‍यूआर, साउंडबॉक्‍स व मोबाइल पेमेंट्स में अग्रणी, पेटीएम ने स्‍टोर में होने वाले भुगतानों में अपनी नेतृत्‍वकारी स्थिति को लगातार मजबूत किया है और इसने भारत के कोने-कोने तक डिजिटल ट्रांजैक्‍शंस की सुविधा पहुंचाई है। पेटीएम का प्रमुख साउंडबॉक्‍स एक अभिनव ऑडियो उपकरण है, जो पेटीएम क्‍यूआर के जरिए मिलने वाले हर भुगतान के लिये तुरंत वॉइस नोटिफिकेशंस देकर व्‍यापारियों की सहायता करता है, जैसे कि ‘पेटीएम पर 20 रुपये प्राप्‍त हुए’।

अभी यह उपकरण हिन्‍दी के साथ ही 10 दूसरी भाषाओं जैसे कि अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू, कन्‍नड़, मराठी, मलयालम, बंगाली, गुजराती, पंजाबी और उडि़या भाषा को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से व्‍यापारी भुगतान पर नजर रख सकते हैं और यह भुगतान के गलत कंफर्मेशन तथा ग्राहक द्वारा की जाने वाली धोखेबाज़ी को रोकता है।

स्‍टोर में होने वाले भुगतानों में अपनी नेतृत्‍वकारी स्थिति को और मजबूत करते हुए, पेटीएम ने हाल ही में व्‍यापारियों के लिये दो नये उपकरण - पेटीएम पॉकेट साउंडबॉक्‍स और पेटीएम म्‍यूजिक साउंडबॉक्‍स लॉन्‍च किये हैं, और इस टेक्‍नोलॉजी को छोटी दुकानों तक पहुँचाया है। भारत में निर्मित पेटीएम ऑल-इन-वन पॉकेट साउंडबॉक्‍स ऐसे व्‍यापारियों के लिये अपनी तरह का पहला उपकरण है, जो हमेशा सफर पर रहते हैं। पेटीएम म्‍यूजिक साउंडबॉक्‍स एक अन्‍य शानदार और घरेलू उपकरण है, जिसकी मदद से व्‍यावसाय के साथ ही मनोरंजन का भी लुत्‍फ उठाया जा सकता है।

पेटीएम साउंडबॉक्‍स कैसे ऑर्डर करें • पेटीएम फॉर बिजनेस ऐप ओपन करें और साउंडबॉक्‍स सेक्‍शन में जाएं • उपकरण के नये विकल्‍प को सर्च करें और उस पर क्लिक करें  रिक्‍वेस्‍ट फॉर्म भरें और उत्‍पाद के उपयुक्‍त वर्जन के लिये ऑर्डर करें • साउंडबॉक्‍स जल्‍दी ही आपके दरवाजे पहुँच जाएगा  पेटीएम साउंडबॉक्‍स कैसे चलाएं  उपकरण के बायीं ओर का रबर खोलकर बॉक्‍स के साथ मिला सिम कार्ड डालें

• पावर बटन को तब तक दबाएं, जब तक कि लाइट इंडिकेटर लाल और फिर नीला न हो जाए • उपकरण भुगतान प्राप्‍त करने के लिये सक्रिय हो जाएगा  • मदद के लिये, साथ में आए मैनुअल में दिये गये एक्टिवेशन के निर्देशों का पालन करें  पीएम नरेन्‍द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को आगे बढ़ाते हुए, पेटीएम का साउंडबॉक्‍स 100% देश में ही विकसित किया गया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड