पंजाब नैशनल बैंक ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया पेंशनर्स लाउंज का शुभारंभ

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली,. विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर पंजाब  नैशनल बैंक ने पेंशनर्स लाउंज का शुभारंभ किया, जहाँ पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को सभी बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बैंक ने दिल्ली में अपनी भीकाजी कामा प्लेस शाखा में पेंशनर्स को उनकी उपलब्धियों और समाज में योगदान के लिए सम्मानित किया। 
उद्घाटन समारोह बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कार्यपालक निदेशक,मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, अंचल प्रबंधकों, अन्य बैंक अधिकारियों और ग्राहकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। विशेष आभार व्यक्त करने के लिए बैंक ने 121 केंद्रों पर पीएनबी के पेंशनर्स के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किए।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सभी वरिष्ठ नागरिकों को बधाई देते हुए, पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अतुल कुमार गोयल ने कहा: “ पेंशनर्स , जिन्होंने हमारे देश के विकास में बहुत योगदान दिया है, पंजाब नैशनल बैंक के लिए भी बहुत ही मूल्यवान वर्ग हैं। पेंशनर्स लाउंज पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों के लिए शाखा परिसर के भीतर एक समर्पित स्थान है, जहां उन्हें सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, जयपुर, शिमला, वाराणसी में 11 पेंशनर्स लाउंज स्थापित किए हैं।

 एक बहुआयामी योजना के हिस्से के रूप में, हम वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित बचत, निवेश, बीमा, स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में भी सुधार कर रहे हैं और उनके लिए डोरस्टेप बैंकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके अलावा, हम इस विशिष्ट खंड के अनुरूप विशेष उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पहल और प्रौद्योगिकी का भी लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सूचनात्मक पुस्तिका (स्पंदन) का भी अनावरण किया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं का विवरण दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड