नई पीढ़ी को अवसर अब हमें देना ही होगा, पुराने लोग ज्यादा से ज्यादा 10 साल राजनीति और करेंगे


० आशा पटेल ०
जयपुर । राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस की द्वितीय कार्यकारिणी बैठक जयपुर के पीसीसी कार्यालय में आयोजित की गई । बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा रहे, साथ ही सह प्रभारी अमृता धवन भी मौजूद रही। कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी विचार व्यास ने बताया, इस बैठक का संयोजन राजस्थान संगठन प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने किया. साथ ही सहप्रभारी ऋषेंद्र, प्रदेश अध्यक्ष डेलीगेट अभिमन्यु पुनिया, सुधींद्र मूंद, यशवीर सुरा, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, सचिव, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव दीनबंधु शर्मा, संजीता सिहाग, सतवीर अलोरिया, सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी, सोशल मीडिया संयोजक राहुल खान मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी के सपने को साकार करने के लिए नई पीढ़ी को अवसर अब हमें देना ही होगा, पुराने लोग अब ज्यादा से ज्यादा 10 साल राजनीति और करेंगे। वहीं उन्होंने संगठन, पार्टी को महत्व देने पर जोर दिया और कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ से उठकर कांग्रेस पार्टी को कैसे मजबूत किया जा सकता है आगामी चुनाव में, कैसे हम इतिहास बनाते हुए दूसरी बार लगातार सरकार बनाएं। 

साथ ही युवाओं को अवसर दिए जाने की बात भी उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में अवसर दिए जाए ऐसा कहा। साथ ही आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस कई कार्यक्रम राजस्थान में चलाने जा रही है, जिसका पोस्टर विमोचन भी किया गया।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार