100 पत्रकारों, समाजसेवी और पक्षी प्रेमियों को सम्मानित किया गया

० आशा पटेल ० 
जयपुर । "बर्ड फ्रीडम डे" कैंपेन के 10 वर्ष पूरे हो गए । परिंदों की पिंजरो से आज़ादी के लिए वर्ष 2014 से गुलाबी नगरी से शुरू किया गया एक अभियान है। 10वे स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर से शुरू हुए इस अभियान को विश्व का अभियान बनाने के प्राकृतिक संयोग के उपलक्ष्य में सभी मीडिया कर्मियों और पक्षी प्रेमियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विपिन जैन ने अपने संबोधन में बताया कि पूरे भारत में अलग अलग जगहों पर इस दिन को बर्ड फ़्रीडम के रूप में मनाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि इस अभियान में 100+ स्कूल,200+ सोशल ऑर्गेनाइजेशन और 10 लाख से ज्यादा देश विदेश के पक्षी प्रेमी जुड़े हुए है। विपिन जैन,फाउंडर बर्ड फ्रीडम डे ने बताया की इस अभियान को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा भी प्रोत्साहित किया गया था। पिंक सिटी प्रेस क्लब में 100 पत्रकारों, समाजसेवी और पक्षी प्रेमियों को इस कैंपेन ये जुडे लोगों को सम्मानित किया गया ।
इस मौक़े पर मुख्य अतिथि कानून विद एच सी गणेशिया और विशिष्ठ अतिथि एस के सिंघवी ने सभी को शॉल ओढ़ा कर, मोती की माला पहना कर एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम का कुशल संचालन किया हाईकोर्ट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ऋतुराज शर्मा ने । इस अवसर पर कई पक्षी प्रेमियों ने कविता पाठ भी किया। समारोह में अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार