समाजसेवी रणबीर सोलंकी रक्षा द सेवियर अवार्ड से सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। उपनगरी द्वारका में समाज में जागरूकता और समाज सेवा के लिए कार्य कर रहे चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी को रक्षा द सेवियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। द्वारका सेक्टर 12 स्थित मॉल में रक्षा द सेवियर के तत्वावधान में रक्षा बाजार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य था किस तरह से महिलाओं को उनके आत्म बल और आत्म सम्मान के आधार पर सामाजिक तौर तरीके से जागरूक किया जाए। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फिल्म गदर 2 के अभिनेता रोहित चौधरी आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज में जागरूकता और नयापन लाने के लिए कार्य करने वाले राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि यह एक अद्भुत क्षण है, अद्भुत इसलिए कि समाज की जागरूकता में महिलाओं का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि जब हम किसी महिला का उत्थान करते हैं 

या उन्हें जागरूक करने का प्रयास करते हैं तो इसका सीधा सा मतलब यह होता है कि हम किसी एक या दो व्यक्ति को नहीं जबकि पूरे समाज को जागरूक कर रहे हैं, इसीलिए समाज हित में महिलाओं का उत्थान बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की आयोजक इंदु राजपूत एवं अंजना सिंह की भी सोलंकी ने जमकर तारीफ की। इस अवसर पर संजना रंजना, दामोदरन हरि ,कौशल किशोर शर्मा देव समेत कई लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड