भारत को पुनः शिक्षा धर्म आध्यात्म के क्षेत्र में विश्वगुरु बना सकते हैं

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। वेद निधि स्थापना समारोह तालकटोरा स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया ।अवसर था ठाकुर बिक्रम सिंह के 81 वें जन्मदिन पर वेद निधि कोष के लिए धन संग्रह करना । जिससे भारत वर्ष में चल रहे गुरुकुलों की माली हालत को एकदम दुरस्त रखना । आर्य समाज के अधीन चल रहे गुरुकुलों को (भामाशाह) ठाकुर बिक्रम सिंह अथाह आर्थिक सहयोग करते रहते हैं। आयोजित वेद निधि स्थापना समारोह में हजारों की संख्या में देश भर से गुरुकुलों के बिद्यार्थियो सहित शिक्षक अभिभावक सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि आए हुए थे ।
इस अवसर पर आनलाइन पतंजलि बिद्यापीठ हरिद्वार के बाबा रामदेव भी जुड़े हुए थे । आर्य समाज के देश भर से आए संगठनों के प्रतिनिधियों सहित संस्थान की ओर से बाबा रामदेव से आग्रह किया गया कि अपने वायदे को वह पूरा करें जिससे सारे गुरुकुल संगठित होकर एक सूत्र में आ सकें । ओर वह इसका प्रतिनिधि कर सकें ।बाबा रामदेव ने सहयोग बतौर कहा जितनी राशि की कमी है उसे हमारा संस्थान देगा इसके अलावा जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जायेगा । आयोजक मंडल का पुरजोर बाबा को इसका प्रतिनिधित्व करने का रहा ।
ठाकुर बिक्रम सिंह ने आर्य समाज की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा यहां से निकले विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में महानुभावों में महर्षि दयानंद . हीरो कम्पनी के मालिक मुंजाल सहित दर्जनों सख्शियत है। जिनसे प्रेरणा लेकर हम प्राचीन समय से चले आ रहे गुरुकुलों को पुनर्जीवित करके हम भारत को पुनः शिक्षा धर्म आध्यात्म के क्षेत्र में विश्वगुरु बना सकते हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा