भाजपा की परिवर्तन यात्रा औचित्यहीन,फ्लॉप शो : राखी गौतम

० संवाददाता द्वारा ० 
कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता एवं मुख्यमंत्री की बढ़ती जनप्रियता से बौखलाकर इन परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है,उन्होने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में चल रही सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का दिल जीता तथा राज्य में शानदार सुशासन दिया है।

कोटा । भाजपा द्वारा निकली जाने वाली परिवर्तन यात्रा को राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष राखी गौतम औचित्यहीन, फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि भाजपा,राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता एवं मुख्यमंत्री की बढ़ती जनप्रियता से बौखलाकर इन परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है,उन्होने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में चल रही सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का दिल जीता तथा राज्य में शानदार सुशासन दिया है।

 जिससे बौखला कर भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही जिसमें बाहरी राज्यों से नेताओं को बुलाने पर भी सभाओं में भीड़ नदारद है। राखी गौतम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में आमजन को मिल रही सुविधाएं और जन कल्याणकारी योजनाओं ने लोगों के जीवन स्तर में काफी सुधार किया है वहीं युवा बेरोजगार और किसान को सीधे तौर पर लाभ दिया जा रहा है, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है, जो देश के किसी प्रदेश में नहीं हैं। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने या स्कूली शिक्षा की बात हो यहां भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के भविष्य को उज्जवल कर रहे हैं।

 200 यूनिट बिजली हमारे यहां फ्री मिल रही है,जिससे जनता को काफी राहत है। बुजुर्गों को धार्मिक यात्राएं कराई जा रही हैं वही खेलों में भी राजस्थान काफी आगे निकल रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा का विकास किसी से छुपा नहीं हैं, विश्व स्तरीय चम्बल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क ने तो देश में कोटा का नाम और रोशन कर दिया है। वही केंद्र की भाजपा सरकार की वायदा खिलाफी से देश एवं प्रदेश के करोड़ों बेरोजगारों, मजदूरों, किसानों व आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है।

 क्योकि देश का नौजवान युवा, मेहनत कश मजदूर, देश का अन्नदाता किसान एवं आम आदमी अपने आप को ठगा हुआ मेहसूस कर रहा है। गौतम ने आगे कहा कि अब जुमलो से अब काम नहीं चलेगा। प्रदेश की जनता अब भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। उन्होने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस अपनी सरकार बनने जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड