जयपुर की अर्शिना सुंबुल ने मिस ग्राण्ड इंडिया का खिताब जीता

0 संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर ,जयपुर से अर्शिना सुंबुल ने मिस ग्राण्ड इंडिया का खिताब जीता। 18 प्रतियोगियों के बीच जीत हासिल कर उन्होंने इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम कर लिया। सोफिया सिंह को मिस टूरिज़्म इंडिया का खिताब मिला, वहीं असम से राजश्री दोवाराह रनर-अप रहीं। विजेताओं की घोषणा नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद के द्वारा की गई।
ग्लैमानंद सुपर मॉडल इंडिया 2023 के ग्राण्ड फिनाले का आयोजन जयपुर में किया गया। मिस ग्राण्ड इंडिया और मिस टूरिज़्म इंडिया के खिताब के लिए 18 प्रतियोगियों ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया भारत की तीन बड़ी राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में से एक है, जिनका आयोजन हर साल किया जाता है।र्सुंबुल जयपुर से 25 वर्षीय मॉडल हैं जिन्होंने मिस ग्राण्ड इंडिया का खिताब जीता है। अब वे मिस ग्राण्ड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस ग्राण्ड इंटरनेशनल दुनिया की तीन सबसे लोकप्रय सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। मौजूदा मिस ग्राण्ड इंडिया प्राची नागपाल ने उन्हें क्राउन पहनाया।
अर्शिना सुंबुल 3 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच वियतनाम में होने वाले मिस ग्राण्ड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कम्प्यूटर ऐप्लीकेशन्स में बैचलर की डिग्री ली है। वे प्रोफेशनल मॉडल और एक्टर हैं। उन्होंने ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2022 में भी हिस्सा लिया था, जहां वे सैकण्ड रनर-अप रहीं थीं। एक बार फिर से बेहतर तैयारी के साथ वे प्रतियोगिता में शामिल हुईं और इस बार ग्राण्ड टाइटल को अपने नाम कर दिखाया।सौन्दर्य प्रतियोगिता के दौरान अर्शिना से फाइनल सवाल पूछा गया ‘वर्तमान में चले रहे युद्ध और हिंसा के बारे में आपका क्या मानना है? हम इसे कैसे रोक सकते हैं?’’

अर्शिना ने जवाब दियाः मेरा मानना है हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां हर कोई सबसे अमीर, सबसे शक्तिशाली बनना चाहता है। लेकिन कोई भी सबसे दयालु बनने के बारे में नहीं सोचता। यही सबसे बड़ी समस्या है। अगर हम युद्ध खत्म करना चाहते हैं तो हमें एक दूसरे का सम्मान करना होगा। क्योंकि वर्तमान में युद्ध ही हमारे सामने मौजूद सबसे बड़ी समस्या है। मनुष्य, मनुष्य से लड़ रहा है। हम हमेशा यही बात करते हैं कि एआई या एलियन्स हम पर हावी हो रहे हैं, लेकिन मौजूदा समस्या का क्या? युद्ध के बारे में आप क्या कहेंगे, हम एक दूसरे के ही खिलाफ है? शुक्र है, मैं ऐसे देश में रहती हूं जहां हमें एक दूसरे के साथ प्यार, शांति और सद्भाव के साथ रहना सिखाया जाता है।

 और मैं दुनिया को भी यही संदेश देना चाहूंगी। एक दूसरे का सम्मान करना शुरू करें, एक दूसरे के साथ मिलकर रहना सीखें। क्योंकि अगर हम युद्ध को खत्म नहीं करेंगे, तो युद्ध हमें खत्म कर देगा।ग्लैमानंद सुपरमॉडल 2023 के ग्राण्ड फिनाले में ओपनिंग नंबर डांस, ओपनिंग स्टेटमेन्ट राउण्ड, स्विमसूट राउण्ड, इवनिंग गाउन राउण्ड और क्वश्चन आंसर राउण्ड हुआ।प्रतियोगिता के 18 फाइनलिस्ट थे- सोफिया सिंह, ऐश्वर्या पातापति, श्रेया वर्मा, अर्शिना सुंबुल, उर्मिला चौहान, प्रिया राय, तनु चौधरी, गरिमा सिंह, प्रेरणा सिंह, श्रिया परब, सृष्टि राम, वियोमा शर्मा, काव्या नायर, सृष्टि मेहता, आरूषि शर्मा, सुहानी नेनावा, पूजा नागरिया, राजश्री दोवाराह।

सोफिया सिंह, अर्शिना सुंबुल, राजश्री दोवाराह, सुहानी नेनावा, श्रिया परब और पूजा नागरिया टॉप 6 में रहीं। पूजा नागरिया ने ब्यूटी विद अ परपज़ का खिताब जीता, सुहानी नेनावा ने बेस्ट इन रैम्प वॉक, बेस्ट इन इवनिंग गाउन और टॉप मॉडल के साथ सबसे अधिक सबटाइटल जीते। गरिमा सिंह ने मिस कॉनजेनिएलिटी और बेस्ट इन स्पीच का खिताब जीता।

शो का डायरेक्शन शामखान ने किया। ओपनिंग नंबर ड्रैसेज़ को विनेता देवकर ने डिज़ाइन किया था, वहीं इवनिंग गाउन्स को प्रेस्टो कॉचर द्वारा डिज़ाइन किया गया था। मिस टीन इंटरनेशनल 2019 आयूषी ढोलकिया और मिस टीन युनिवर्स रनरअप वाची पारीक ने शो को होस्ट किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत