भारत से रशिया जाने वाले व्यापारिक पर्यटकों की संख्या में वृद्धि-एवगेनी कोज़लोव

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली। मॉस्को सिटी टूरिज्म कमेटी के अध्यक्ष एवगेनी कोज़लोव ने कहा कि आने वाले वर्षों में रशिया में, व्यापारिक पर्यटकों की संख्या बढ़ने की आशा है। भारतीय व्यवसायियों की दिलचस्पी बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा कार्यक्रम का शुभारंभ रहा है। गौरतलब है कि 1अगस्त, 2023 से, भारतीय नागरिकों के लिए मास्को की यात्रा पर जाना आसान हो गया है। वे केवल इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा के लिए आवेदन करके यहाँ आ सकते हैं। 
ई-वीजा की वैधता अवधि इसके जारी होने की तारीख से 60 दिन तक है। इस वीजा के साथ आप रूस में 16 दिनों तक रह सकते हैं। पारंपरिक वीज़ा की तुलना में ई-वीज़ा के कई फायदे हैं। उन्होंने कहा, “महामारी से पहले, भारत से पर्यटकों का आवागमन 12-15 प्रतिशत की वार्षिक गति से बढ़ता था। अब हम फिर से इसे हासिल करने की राह पर हैं। इसके लिए सभी अनुकूल परिस्थितियाँ बनाई गई हैं। हर साल मास्को में सैकड़ों अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियाँ, फोरम, कांग्रेस और सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं। पिछले साल, लगभग 35 लाख लोगों ने व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए रूस की राजधानी का दौरा किया और उनमें से महत्वपूर्ण संख्या भारतीयों की थी।

एवगेनी कोज़लोव आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय व्यापार, अवकाश यात्रा एवं एमआईसीई पर्यटन (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियाँ पर्यटन) के उदघाटन सत्र में अपने अध्यक्षीय भाषण में बिजनेस टूरिज्म की संभावनाओं और उन भारतीय व्यापारियों की बढ़ती संख्या के बारे में बात की, जो व्यवसायिक आयोजनों (बिजनेस इवेंट) के लिए मॉस्को को अपने पसंदीदा गंतव्य के रूप में चुन रहे हैं। एवगेनी कोज़लोव ने इस बात पर जोर दिया कि मॉस्को अंतरराष्ट्रीय व्यापार कार्यक्रमों के लिए एक उभरता हुआ केंद्र है और भारतीय व्यवसायी अपने नेटवर्क का विस्तार करने और संभावित व्यापार अवसरों की जानकारी के लिए इन कार्यक्रमों में प्रतिभागिता करने से लाभान्वित हो सकते हैं।

 मॉस्को एमआईसीई एंबेसडर कार्यक्रम, जिसकी शुरुआत इस प्रदर्शनी में हुई है, इसका उद्देश्य मॉस्को को व्यावसायिक पर्यटन के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में बढ़ावा देना है, और जिन भारतीय व्यापारियों ने यह कार्यक्रम पूरा कर लिया है, वे मॉस्को में सम्मेलनों और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मूल्यवान संसाधनों के रूप में काम कर सकते हैं। इसके अलावा, मॉस्को व्यापारिक यात्रियों के लिए सम्मेलन केंद्र, होटल, परिवहन और दर्शनीय स्थलों की यात्रा सहित विश्व स्तरीय सुविधाओं और सेवाओं की एक श्रृंखला उपलब्ध कराता है।

 उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मॉस्को की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जीवंत नाइटलाइफ़ भारतीय व्यापारियों को अनूठे अनुभव प्रदान कर सकती है जो उनकी समग्र व्यावसायिक यात्रा को बढ़ा सकती है।
इस पर्यटन प्रदर्शनी में मास्को टूरिज्म के साथ ही श्रीलंका पर्यटन, सिंगापुर पर्यटन, अतुल्य भारत भागीदार देश हैं जबकि गोवा, हिमाचल, गुजरात, झारखंड, तेलंगाना एवं मेघालय राज्य पर्यटन सहित कई अन्य पर्यटन कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड