सीवर लीकेज से सड़क पर गंदा पानी भरा

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - सीवर लीकेज से सड़क पर आवागमन हुआ बाधित। ठेकेदार पेमेंट लेकर मस्त, जलबोर्ड काम समाप्त समझ कर चैन से बैठ गया है, जनता परेशान है। द्वारका सेक्टर -2 सीएनजी गैस पंप एवम पालम ड्रेन के बीच सड़क पर बिंदापुर एवम अन्य डीडीए फ्लैटों से लगभग 4 महीने पहले डाली गई सीवर लाइन लीक हो गई है जिससे सड़क पर गंदा पानी भर गया है। इस रास्ते से मधु विहार , आदर्श अपार्टमेंट, द्वारका एवम सरकारी स्कूल के बच्चे रोज इसी रास्ते से आते जाते है लेकिन जलबोर्ड के अधिकारी इस समस्या से बेखबर है।
इन हालातों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि सीवर दुरुस्त करने के लिए खोदी गई सड़क को ठेकेदारों द्वारा अभी बंद भी नही किया गाया था उससे पहले ही सीवर लीकेज हो गया। उन्होंने कहा कि जल बोर्ड के अधिकारियों को ठेकेदार द्वारा काम पूरा कराना चाहिए था जिसके नही होने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां तक कि ठेकेदार रिपेयरिंग/मेंटेनेंस के काम के बाद कटी/खोदी हुई 
रोड का निर्माण नही करते और न ही दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी उनको कुछ कहते है शायद स्वार्थवश, इसके कुछ प्रत्यक्ष उदाहरण मधु विहार ब्लॉक A गली न 12 एवम 4 है, यहां महीनो पहले रिपेयरिंग के बाद भी अभी तक रोड नही बनाई गई है और ऐसी बहुत सी जगह है। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अभियंता एवम अधिकारियों को इन परिस्थितियों के बारे में अवगत कराया और तत्काल संज्ञान में लेकर इस समस्या का शीघ्र अतिशीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार