Delhi द्वारका श्री रामलीला सोसायटी द्वारा विधिवत भूमि पूजन

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली -  द्वारका सेक्टर-१० स्थित रामलीला ग्राउंड में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी द्वारा विधिवत हवन एवं मंत्रोच्चारण से भव्य भूमि पूजन का आयोजन किया गया। रामलीला के संस्थापक राजेश गहलोत एवं अध्यक्ष राजीव सोलंकी ने बताया कि हमारी सोसायटी इस बार ११वां रामलीला मंचन करने जा रही है जिसकी जोरों से तैयारी हो रही है। भूमि पूजन के इस सुअवसर पर सांसद प्रवेश वर्मा ने भी उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि 

आज हमें अपनी युवा पीढ़ी में भगवान श्री राम के आदर्शों को जागृत करने की आवश्यकता है। द्वारका श्री रामलीला सोसायटी के मीडिया सलाहकार एस. एस.डोगरा के अनुसार इस पावन अवसर पर रामलीला सोसायटी के समस्त पदाधिकारियों ने भी शिरकत की और आगामी रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति भी पेश की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास