रविंद्र सोलंकी दिल्ली के बिजवासन विधानसभा फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। बिजवासन विधानसभा के अंतर्गत राज नगर में फेडरेशन ऑफ़ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फॉर्म की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने किया। इस दौरान बिजवासन विधानसभा 36 क्षेत्र के पदाधिकारी की घोषणा की गई। सोलंकी ने बताया कि रविंद्र सोलंकी को बिजवासन विधानसभा फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वही उपाध्यक्ष नंदलाल तंवर, सलाहकार विपिन वत्स, सचिव विनय लाल, एवं सुमित कुमार सामान्य सचिव के रूप में चुने गए।
पालम गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में फेडरेशन के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने पदाधिकारियों को अपने पद की गरिमा एवम कर्तव्यों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य किसी भी प्रकार से जन हित में कार्य करना है। विशेष रूप से अपने क्षेत्र की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराकर उनका समाधान करना है ताकि क्षेत्र का विकास हो एवम देश की उन्नति हो।

फेडरेशन के महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने कहा कि आज युवाओं को आगे आना आवश्यक है । सोलंकी ने कहा कि फेडरेशन के पदाधिकारियों को जन भावनाओं को समझ कर अपने विवेक से निर्णय लेना चाहिए एवम वे सामाजिक कार्य करें तभी आपकी पहचान एवम गरिमा बनी रहेगी। सोलंकी ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवम शुभकामनाएं दी इस मौके पर मधु विहार के अध्यक्ष सुरेश गल्याना, पालम से विष्णु पंडित , सचिव महेश मिश्रा , ओम वीर सोलंकी , मास्टर राकेश, दिलबाग , देविन्दर सोलंकी अक्षय सोलंकी, आरडब्ल्यूए के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड