जेम्स इंटरनेशनल स्कूल पालम विहार में अभिव्यंजना का आयोजन


नूरुद्दीन अंसारी •

नयी दिल्ली : जेम्स इंटरनेशनल स्कूल पालम विहार के प्रांगण में हिंदी भाषा के सम्मान में हिंदी दिवस के विशेषांक 'अभिव्यंजना' का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

भाषण प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक गायन, ‘काव्य सम्मेलन- यादों में हमारे’..., वाद-विवाद प्रतियोगिता - ‘कल्पना की उड़ान’, लघु कथा वाचन जैसे कार्यक्रमों द्वारा जहाँ एक ओर विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने का कार्य किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए हिंदी के प्रति प्रेम को संचारित और प्रसारित करने का प्रयत्न किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि - टीवी एंकर तथा पत्रकार अर्चना सिंह, प्रसिद्ध लेखिका तथा ‘एल्कॉन स्कूल’ में 33 वर्षों से अध्यापन कार्य की अनुभवजन्य नोरिन शर्मा, ‘श्री राम स्कूल’ की पूर्व हिंदी विभागाध्यक्षा प्रतिभा आनंद, सिडबी बैंक के रवि किशोर, डी.जी.एम, शाखा प्रमुख, सिडबी, गुरुग्राम, रमन वशिष्ठ, ए.जी.एम, सिडबी, गुरुग्राम, श्रीमती पूजा मल्होत्रा, एस.एस.डी.ए ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया।


जेम्स एडुकेशन इंडिया की सी.ओ.ओ. एवं निदेशिका (शिक्षा) डॉ. अमृता वोहरा ने बताया, ‘‘भाषा न केवल हमारे विचारों को संप्रेषित करने का माध्यम है बल्कि यह एक ऐसा प्रतीक है जिसके साथ हम जीवन जीते हैं, भाषा के माध्यम से हम एक संपूर्ण संस्कृति को जीते और आत्मसात करते हैं।

रवि किशोर,( डी.जी.एम, सिडबी बैंक), गुरुग्राम ने कहा, ‘‘हम जेम्स इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम को इतने सुव्यवस्थित हिंदी कार्यक्रम अभिव्यंजना के आयोजन के लिए सिडबी से आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद देते हैं। जिस जोश और उत्साह के साथ सभी बच्चों ने प्रदर्शन किया, उसे देखकर खुशी हुई। 

विभागाध्यक्षा- ऋतु खत्री ने कहा, ‘‘हिंदी भाषा हमारी समृद्धि और एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थी भाषा के निर्धारित लक्ष्यों को हर्ष और उल्लास के साथ प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।’

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड