फिक्की एक्सरोस फेलोशिप के तहत 100 भारतीय डेवेलपर्स का ओपन-सोर्स मेटावर्स प्रोजेक्ट में योगदान

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : मेटा के सहयोग से फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने भारतीय डेवेलपर्स के लिए 'एक्सआर ओपन सॉर्स' (एक्सरोस) फेलोशिप कार्यक्रम में भाग लेने वाले डेवेलपर्स को ग्रेजुएशन डे पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एक्सआर टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले 100 डेवलपर को प्रोत्साहन दिया गया, जिसके अंतर्गत एक्सआर के क्षेत्र में कार्यरत कार्यक्रम के भागीदार अग्रणी संस्थानों और कंपनियों के प्रोजेक्टों में उनको शामिल किया गया।

फिक्की एक्सरोस फेलोशिप सम्मिट में भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार प्रो अजय सूद ने कहा, "इंडस्ट्री के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में एक्सआर टेक्नोलोजियों में निपुणता हेतु भारतीय डेवेलपर्स को सहायता प्रदान करने के लिए लांच की गई एक्सरोस फेलोशिप की सफलता पर प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। निश्चित ही ऐसी पहल इमर्सिव टेक्नोलॉजी में हमारी क्षमता के दोहन को बढ़ाएंगी और वैश्विक टेक लीडर के तौर पर भारत की स्थिति को मजबूत करेंगी।

 इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और भारत सरकार के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के अध्यक्ष और सीईओ अभिषेक सिंह ने कहा, “एक्सआर प्रौद्योगिकी के विकसित ओपन-सोर्स इकोसिस्टम में विभिन्न क्षेत्रों में फिक्की एक्सरोस फेलोशिप प्रोग्राम जैसी पहल ने युवा तकनीक-प्रेमी भारतीयों को हमारे बढ़ते तकनीकी परिदृश्य में अपना योगदान देने के लिए कौशल, मार्गदर्शन और उद्योग अनुभव से सुसज्जित किया। यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह एक्सआर और मेटावर्स में भारतीय डेवलपर्स की वास्तविक क्षमता को उजागर करने, वैश्विक प्रमुखता तक उनकी उन्नति को बढ़ावा देने की कुंजी है।

फिक्की एवीजीसी-एक्सआर फोरम के अध्यक्ष आशीष कुलकर्णी ने कहा, “एक्सरोस फेलोशिप कार्यक्रम के जरिए भारतीय डेवलपर्स को सशक्त बनाना परिवर्तनकारी रहा है। यह हमारी टेक्नोलॉजी कम्युनिटी के लिए एक्सआर में लीडरशिप का प्रवेश द्वार है। मेटा और सरकारी साझेदारों के साथ सहयोग ने एक जीवंत इकोसिस्टम बनाया है, जो इमर्सिव टेक्नोलॉजियों में नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। मेटा के भारत में पब्लिक 

पॉलिसी के डायरेक्टर और हेड शिवनाथ ठुकराल ने कहा, “भारत इन उभरती टेक्नोलोजियों में सबसे आगे होगा और देश के डिजिटल परिवर्तन में भागीदार के रूप में हम अपनी पहल के प्रति युवा डेवलपर्स के उत्साह से उत्साहित हैं। इस कार्यक्रम में इंटरनेट 3.0 के महत्वपूर्ण घटक ओपन-सोर्स और एक्सआर पर बेहतरीन पैनल चर्चाएं हुईं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड