चित्रगुप्त पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा

० योगेश भट्ट ० 
औरंगाबाद ।  कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में बुधवार को चित्रगुप्त पूजा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष कमल किशोर ने बताया कि चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर महाप्रसाद (सामूहिक प्रीतिभोज) का आयोजन किया गया है। 16 नवम्बर को अपराहन 1 बजे से प्रतिमा विसर्जन होगा ।
महा आरती में सांसद सुशील कुमार सिंह , विधायक आनंद शंकर के अलावा शहर के गणमान्य व्यक्ति भी हिस्सा लेंगे । श्री किशोर ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त ज्ञान , बुद्धि , शिक्षा और न्याय के देवता हैं तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों पर समान रूप से अपनी कृपा रखते हैं । उन्होंने बताया कि पिछले 14 वर्षों से औरंगाबाद में लगातार चित्रगुप्त पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए अजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार वर्मा, डॉ अनिल सिंहा ,

 डॉ शीला वर्मा,मधुसूदन प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद, ई. ब्रजेश श्रीवास्तव, श्रीराम अम्बष्ट, राजेश सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा,सूर्यकांत सिंहा , दीपक बलजोरी, ई. शेखर शरण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद, मिथिलेश नंदनी शरण, अभय सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, प्रेम कुमार, बच्चन सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, अमित सिन्हा आदि लगे हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड