RAJASTHAN ASSEMBLY ELECTION 2023 सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त,1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान की 199 विधान सभा क्षेत्रों के लिए 25 नवंबर को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं स्वतंत्र मतदान सम्पन्न करवाने तथा भय-मुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। महानिदेशक पुलिस कानून व्यवस्था राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मी, होमगार्ड्स तथा अर्ध-सैनिक बलों की 700 कंपनियां व्यवस्थित, भय मुक्त व स्वच्छ वातावरण उपलबद्ध करवाने हेतु निरंतर कार्य करेंगी।

 राजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करवाने हेतु 70 हजार से अधिक राजस्थान पुलिस के पुलिसकर्मी, 18 हजार राजस्थान होमगार्ड्स, 2 हजार राजस्थान बॉर्डर होमगार्ड्स, 15 हजार अन्य राज्यों के होमगार्ड्स ( उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश), आरएसी की 120 कंपनियां शामिल हैं। साथ ही केन्द्रीय अर्ध-सैनिक बल (सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, आरपीएफ आदि) की कंपनियां एवं 18 अन्य राज्यों के सशस्त्र बल सहित कुल 1,70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी नियोजित किए जाएंगे।

डीजी कानून व्यवस्था शर्मा ने बताया कि योजनाबद्ध रूप से कार्यवाही करते हुए राजस्थान पुलिस द्वारा विगत समय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से अतिसंवेदनशील क्षेत्र एवं उनमें निवासरत मतदाताओं की पहचान की है। इन क्षेत्रों के मतदाताओं को प्रभावित करने वाले 11 हजार 655 संभाव्य व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करवाया गया है। 
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ साथ केन्द्रीय अर्ध-सैनिक बलों द्वारा इन क्षेत्रों में निरंतर फ्लैग मार्च एवं जन संपर्क स्थापित कर मतदाताओं में विश्वास उत्पन्न किया गया है। इन क्षेत्रों में निगरानी एवं आसूचना विकसित करने हेतु सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों आदि को भी सक्रिय किया गया।

क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ सकने वाले आपराधिक व असामाजिक तत्वों को सूचीबद्ध कर उनके विरुद्धबउचित विधिक कार्यवाही की गई है। विधान सभा चुनाव की औपचारिक घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता अवधि के दौरान अब तक ऐसे 2.51 लाख व्यक्तियों को न्यायालय द्वारा पाबंद करवाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 7 मादक पदार्थ तस्करों को पिट एनडीपीएस एक्ट में, 7 आदतन अपराधियों को राजपासा में तथा 1 हार्डकोर अपराधी को एनएसए में निरुद्ध भी करवाया गया है।

 शर्मा ने बताया कि अवैध हथियारों के विरुद्ध आसूचना आधारित कार्यवाही करते हुए 491 आग्नेयास्त्र एवं 989 धारदार हथियार अब तक जब्त किए गए हैं। वांछित अपराधियों के विरुद्ध जारी 65,000 से अधिक गिरफ़्तारी वारंटों का गत 6 सप्ताह में निस्तारण किया गया।

डीजीपी क़ानून व्यवस्था ने बताया कि राज्य में कुल 52 हजार 139 पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी। समस्त पोलिंग बूथ पर पुलिसकर्मियों एवं होमगार्ड्स का नियोजन किया जाएगा, जो पोलिंग बूथ पर व्यवस्था बनाने, फर्जी वोटरों को पहुँचने से रोकने तथा मतदान दल की सुरक्षार्थ कार्य करेंगे। कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील पोलिंग बूथ पर केन्द्रीय अर्ध-सैनिक बलों की एक हथियारबंद टुकड़ी भी उपलब्ध कारवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला निवाचन अधिकारी द्वारा क्रिटिकल पोलिंग बूथ पर लाइव-वेबकास्टिंग एवं उचित स्थानों पर माइक्रो-आब्जर्वर भी नियोजित किए जा रहे हैं।

सभी विधान सभा क्षेत्रों में 8-10 पोलिंग बूथ के एक समूह पर लगातार पर्यवेक्षण एवं भ्रमण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के मोबाइल दल कार्य करेंगे। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट एवं एक क्षेत्रीय पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारी तैनात किए जाएंगे जिनकी सहायतार्थ 3 पुलिस उप-पर्यवेक्षण अधिकारी भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत