समाज सेवा और श्रेष्ठ कार्यों का विशिष्ट समारोह,सेवा सम्मान 2023

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - निस्वार्थ सेवा एवं परोपकार के कार्यों में संलग्न मानवीय उपलब्धियां को सम्मान देने का समाज सेवा और श्रेष्ठ कार्यों का विशिष्ट समारोह,सेवा सम्मान 2023,16 दिसंबर को वसंत कुंज के AICTE हाल में आयोजित किया जा रहा है l इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करना है जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से अनेक प्रकार की सेवा और सहयोग के माध्यम से वंचित, उपेक्षित और पीड़ित समाज को एक पायदान ऊपर उठाने का प्रयास किया l

सेवा सम्मान 2023 समाज की सहभागिता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, यह केवल सम्मान का कार्यक्रम नहीं अपितु ऐसे सम्पूर्ण समाज की एकजुटता का भी प्रमाण है जिन्होने समाज सेवा में स्वयं का उदाहरण प्रस्तुत कर सम्पूर्ण समाज को प्रेरणा दी l साथ ही विभिन्न सेवा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं व सामाजिक संस्थाओं को एक साथ, एक मंच पर लाने का प्रयास भर है l कुल मिलाकर सभी मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास