जवाहर कला केंद्र में 21 से 26 दिसंबर तक अखिल भारतीय हस्तशिल्प मेले का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। देश भर के ग्रामीण कारीगरों, बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य उद्यमियों को उनके उत्पादों के प्रभावी विपणन और शहरी ग्राहकों की मांग से रुबरु कराने के लिए नाबार्ड, राजस्थान द्वारा जवाहर कला केंद्र में 21 से 26 दिसंबर तक एक अखिल भारतीय हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है । नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक, डॉ राजीव सिवाच ने बताया कि, इस प्रदर्शनी में कश्मीर से लेकर केरल तक और गुजरात से लेकर मणिपुर तक,
देश भर से लगभग 150 ग्रामीण कारीगर भाग लेंगे। मेले में इन राज्यों के विशिष्ट उत्पादों जैसे कि कपड़ा, हस्तशिल्प, खाने के उत्पाद, जीवन शैली उत्पाद, इत्यादि की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी। ग्राहकों को देश के अनेकों राज्यों की संस्कृति की एक झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मेले का विशिष्ट आकर्षण कई राज्यों के जीआई प्रमाणिक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री होगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार