50 लाख रू के निवेश से बना 3डी प्रोटोटाइप डवलपिंग सेंटर ‘मेकरस्पेस‘

० आशा पटेल ० 
जयपुर । एमएनआईटी जयपुर के पूर्व छात्र प्रत्युष सोनी और आकाश बंसल द्वारा स्थापित स्टार्टअप फ्रैक्सस 3डी ने जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक अत्याधुनिक क्रिएटिव लैब ‘मेकरस्पेस‘ के लॉन्च की घोषणा की है। यह क्रिएटिव लैब रचनाकारों, कलाकारों, इन्वेन्टर्स, इंजीनियरों, आर्किटेक्टस्, प्रतिभाओं केे रचनात्मक एवं नवाचारों को पोषित एवं सशक्त करने के अनुसार डिजाइन की गई है और कल्पनात्मक विचारों को वास्तविकता में बदलने के लिए उपकरण और स्थान प्रदान करती है।

इस नये केन्द्र के विकास पर 50 लाख रुपयों के निवेश करने वाले, सह-संस्थापक प्रत्युष सोनी और आकाश बंसल ने अपने छात्र जीवन के संघर्षों को साझा किया जिसके फलस्वरूप उन्हें अनुभवात्मक शिक्षा और एक ऐसी क्रिएटिव लैब की स्थापना करने की आवश्यकता महसूस हुई । ‘मेकरस्पेस‘ में बेहतरीन संसाधन उपलब्ध हैं, जिसमें 35 से अधिक तकनीकी गुणवत्ता वाले 3डी प्रिंटर, उद्योग-मानक वाले 20 से अधिक मशीनरी एवं उपकरण, सीएनसी मशीन, 3डी ऑब्जेक्ट स्कैनर के अतिरिक्त टूल रूम, क्रिएटिव टेक लैब, कंप्यूटर सिम्युलेशन, सीएडी और पेंट लैब शामिल हैं।

विश्व-प्रसिद्ध आर्किटेक्ट, डॉ. अनूप बरतारिया ने देश में नवाचार और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने में इस तरह की पहल के महत्व पर जोर देते हुए जयपुर केंद्र का उद्घाटन किया। बरतारिया ने कहा, “मेकरस्पेस एक सराहनीय पहल है जो शिक्षा एवं नवाचार के उभरते परिदृश्य के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। यह सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के मध्य एक महत्वपूर्ण पुल प्रदान करता है, रचनाकारों को उनके दृष्टिकोण को जीवंत बनाने के लिए डायनेमिक स्थान प्रदान करता है।

जयपुर केंद्र सह-संस्थापक प्रत्यूष सोनी और आकाश बंसल अब भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं। उनका लक्ष्य 2030 तक देश भर में लगभग 50 मेकरस्पेस केंद्र स्थापित करना है ।
फ्रैक्सस 3डी के सह-संस्थापक प्रत्यूष सोनी ने कहा कि, “मेकरस्पेस विद्यार्थी जीवन के रूप में हमारी साझा यात्रा और अनुभवों की परिणति है। हम विचारों को मूर्त रूप में बदलने की चुनौतियों को समझते हैं। यह केन्द्र सिर्फ एक क्रिएटिव लैब नहीं है, बल्कि यह रचनात्मकता और नवाचारत्मकता के लिए स्वर्ग के समान है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड