विधानसभा चुनाव में दीया कुमारी 71368 मतों से दर्ज की शानदार जीत



० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणामों में, दीया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा सीट से 71,368 मतों से शानदार जीत दर्ज की है। यह राजस्थान में किसी भी उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत है। दीया कुमारी की जीत को राजस्थान में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक माना जा रहा है। 
इस अवसर पर दीया कुमारी ने विद्याधर नगर के निवासियों को जीत का श्रेय दिया। कहा यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, 

यह विद्याधर नगर के हर वासी की है, हर भाई-बहन-बेटी की है, पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से मुझे विद्याधर नगर की सेवा का यह स्वर्णिम अवसर प्रदान किया है। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं विद्याधर नगर की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। दीया कुमारी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार थीं, जिन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सीताराम अग्रवाल को हराया। दीया कुमारी को 1,58,516 वोट मिले, जबकि सीताराम अग्रवाल को 89,780 वोट मिले।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास