दिशांत कपिल हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - द्वारका के समाजसेवी दिशांत कपिल को अखिल विश्व अखंड सनातन सेवा फांउडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ नरेन्द्र त्रिपाठी ने हिमाचल प्रदेश राज्य का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। दिशांत कपिल मूल रूप से कांगड़ा जिला, नगरोटा सूरियां हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। पिछले दिनों अपने स्वर्गीय पिताजी के जन्मदिन पर दिशांत कपिल ने अपने पिता के नाम पर दि विजय कपिल फाउंडेशन की स्थापना की है।

इसका थीम ‘हार्मनी इन ह्यूमिनिटी, यूनिटी इन पर्पज’ रखा गया है। दिशांत कपिल ने बताया कि इसी फाउंडेशन के बैनर तले समाजसेवा, पर्यावरण तथा पर्यटन से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। हैं। दिशांत योग, आयुर्वेद के अलावा हाई एंड टूरिस्ट माध्यम से हिमाचली युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विभिन्न परियोजनाओं में जुटे हुए हैं।

 दिशांत कपिल द्वारा लिखित किताब ‘दि अर्बन मोंक’ को शिक्षाविदों से लेकर अधिकारियों तक खूब सराहना मिल रही है। हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ श्रीमदभगवद् गीता से प्रेरणा पाकर लिखी इस किताब में बताया गया है कि आज के वैश्वीकरण के दौर में भी गीता के उपदेश कितने प्रासंगिक हैं। गीता के सभी 18 अध्यायों को आधार बनाकर लिखी किताब में हर बात को सरलता से कहा गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड