गोविंदी देवी ट्रस्ट ने दिव्यंगों हेतु निशुल्क कृत्रिम अंग हेतु सौंपी सहयोग राशि

० आशा पटेल ० 
जयपुर ।  गोविंदी देवी इन्द्रा लाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्धारा विभिन्न ज़रूरतमंद लोगों के मध्य विशिष्ट सेवा कार्यों से जयपुर में एक मिसाल पैदा की है। इसी श्रृंखला में स्व इन्द्र लाल डेरेवाले की 19 दिसंबर को पुण्यतिथि पर सैंकड़ों दिव्यांगो की ख़ुशियों में सहभागी बनेंगे,इस निमित्त गोविंदी देवी इन्द्रा लाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन व उधोगपति जुगल डेरेवाला ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर फुट (बीएमवीएसएस)के संस्थापक डी आर मेहता को आर्थिक सहयोग रूपये पॉंच लाख अस्सी हज़ार का चैक सौंपा ।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राजू मंगोड़ीवाला,सुधीर जैन व जे.के.लाखोटिया भी उपस्थित रहे।ट्रस्ट के संयोजक जुगल डेरेवाला ने बताया कि गोविंदी देवी इन्द्रा लाल मेमोरियल चैरिटेबल संस्था द्धारा विगत वर्षों में असहाय व्यक्तियों की सहायता एवं वस्त्र वितरण,परिवार के अभाव ग्रस्त वयोवृद्धों हेतु अपना घर आश्रम निर्माण कराया जिसमें 70-80 सदस्य पारिवारिक वातावरण में जीवन यापन कर रहे है।

इसी तरह दर्जनों शिविर लगा कर 60000 से ज्यादा की नेत्र जॉच व हजारो व्यक्तियों को सफल लैंस प्रत्यारोपण करवाया गया ।जयपुर में आयोजित सबसे विशाल निःशुल्क हार्ट चैकअप कैंप का आयोजन किया जिसमें उपयुक्त मरीज़ों की एंजियोग्राफ़ी व एंजियोप्लास्टी करवाई गई।इसी तरह विशाल हैल्थ चैक अप व रक्तदान शिविर लगाकर सामाजिक सरोकार व धार्मिक क्षेत्रों में बडे आयोजन कर सेवा कार्यों को बढ़ाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड