हरे कृष्ण और भगवद गीता के श्लोकों से गूंजा प्राइवेट बैंकिंग

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान कृष्ण को सबसे अच्छा प्रबंधक और मैनेजमेंट गुरु कहा जाता है, उन्होंने भगवद गीता के द्वारा कर्म करने की जीवन जीने की मूल्यवान शिक्षाएँ दीं | भगवदगीता में उन्होंने भक्ति और अच्छे कर्म के सिद्धांत का प्रचार किया। भगवद-गीता आज सभी के लिए कई महत्वपूर्ण प्रबंधन पाठों को स्पष्ट करती है| भगवान् कृष्ण के मैनेजमेंट पाठ को करियर में कैसे लेकर आगे बढ़ा जाए इसके लिए हरे कृष्ण मूवमेंट जगतपुरा और जयपुर के एक प्रतिष्ठित बैंक ने साथ मिलकर एक अनूठी पहल की है|
हरे कृष्ण जयपुर के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने जयपुर के एक प्रतीष्ठित बैंक में भगवद गीता की शिक्षाओ पर आधारित एक सेमिनार में बैंक के कर्मचारिओं को ये बताया की कैसे वो भगवदगीता से मैनेजमेंट लेसन ले सकते हैं और अपने प्रोफेशन मे आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकते हैं| उन्होंने कहा की आज पूरे विश्व में भगवान् कृष्ण मैनेजमेंट गुरु के नाम से विख्यात हैं और आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भगवद गीता में बताये गए प्रबंधन के सिद्धांतो को अपना रही है. 

उपाध्यक्ष अनंत शेष दास ने कहा की हमे यह कहते हुए गर्व होता है कि आज भारत के विश्वविद्यालय, मैनेजमेंट स्कूल और व्यापारिक घराने गीता के मैनेजमेंट सिद्धांतो पर ट्रेनिंग सेशंस आयोजित कर रहे हैं जो अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है| उन्होंने जयपुर के एक प्रतष्ठित प्राइवेट बैंक के सेमिनार मे गीता के श्लोकों के उपदेश के साथ वहाँ पर कार्य कर रहे प्रोफेशनल्स को हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करवाया| महामंत्र का जाप करने के बाद उन्हें एक नई ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार