आई एफ डब्ल्यू जे की जैसलमेर इकाई ने पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

० आशा पटेल ० 
जैसलमेर। इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की जैसलमेर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री भजनलाल को  बीजेपी कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष गणपत दैया के नेतृत्व में पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द राज्य में लागू कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री द्वारा इस विषय पर जानकारी लेने के बाद अन्य सुविधाओं को लेकर भी जिला अध्यक्ष दैया से प्रश्न पूछा, जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अभी तक की सभी सुविधाएं अधिस्वीकृत पत्रकारों तक ही सीमित है , वास्तविकता में कार्यरत पत्रकार जिनकी संख्या बहुत बड़ी है वह सरकारी योजनाओं से अक्सर वंचित रह जाते हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वह इन विषयों पर शीघ्र ही संज्ञान लेंगे।

इस अवसर पर संगठन की जैसलमेर जिला इकाई के प्रवक्ता श्रीकांत व्यास सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यगण के रूप में धर्मेंद्र प्रजापत , सूर्यवीर सिंह, शंकरदान देथा , सिकंदर शेख , सांवलदान रत्नू , जगदीश गोस्वामी , रमेश प्रजापत , तनेराव सिंह, मानसिंह , आसकरण सिंह, हरिवल्भव पुरोहित , घेवर सिंह राठौड़, कोजराज माली सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार