10 जनवरी को कैट अयोध्या भेजेंगा 2100 पीपे खाद्य तेल

० आशा पटेल ० 
जयपुर - राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी बनने वाले भक्तों और दर्शनार्थियों हेतु 2 माह तक चलने वाले राम रसोई अन्न क्षेत्रों के संचालन हेतु राम मंदिर ट्रस्ट के आदेश पर धर्म यात्रा महासंघ और विहिप के तत्वावधान में अयोध्या भेजे जा रहे 2100 पीपे खाद्य तेल की भेंट को 10 जनवरी को राज्यपाल कलराज मिश्र हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोकुल माहेश्वरी, 
धर्मयात्रा महासंघ के संरक्षक सुरेश पाटोदिया, महामंत्री शंकर झालानी एवं अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात कर आमंत्रित किया,  सुरेश पाटोदिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रभु श्रीराम की असीम अनुकम्पा से छोटी काशी जयपुर के धर्मानुरागी भक्तों को भव्य राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की भोजन प्रसादी सेवा में योगदान प्रदान करने और राम-काज में निम्मित बनने का अनुपम अवसर प्राप्त हुआ है, इसके लिए धर्मयात्रा महासंघ व समस्त धर्मानुरागी भक्त राम मंदिर ट्रस्ट का हार्दिक आभार प्रगट करते हैं।

भक्तों के सहयोग से एकत्रित 2100 तेल के पीपे की इस भेंट को 10 जनवरी को श्री गंगामाता मंदिर चांदपोल बाजार जयपुर से पूजा अर्चना के बाद श्रीराम रथ के नेतृत्व में भव्य झांकियों और महानगर के समस्त साधु संत, महंत और धर्माचार्यों के पावन सानिध्य में और प्रदेश के प्रमुख राजनेताओं और हजारों भक्तों की उपस्थिति में विशाल शोभायात्रा को राज्यपाल अयोध्या प्रस्थान हेतु हरी झंडी दिखाएंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड