इंडेल मनी का पब्लिक इश्यू 30 जनवरी को खुल कर 12 फरवरी को होगा बंद

० आशा पटेल ० 
जयपुर। गोल्ड लोन सेक्टर की तेजी से उभरती नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) में शामिल इंडेल मनी लि ने चौथे सिक्योर्ड एनसीडी के पब्लिक इश्यू की घोषणा की है. इस इश्यू के तहत 1,000 रुपये अंकित मूल्य वाले एनसीडी जारी किए जाएंगे. इंडेल मनी लि एक ऐसी एनबीएफसी है जो डिपॉजिट स्वीकार नहीं करती है. यह इश्यू 30 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 12 फरवरी को बंद होगा.

इंडेल मनी लि के एग्जीक्यूटिव होल टाइम डायरेक्टर उमेश मोहनन ने प्रेस वार्ता में बताया कि “हम ने ऐसी कारोबारी रणनीति तैयार की है जिसके जरिए हम अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता का इस्तेमाल गोल्ड लोन इंडस्ट्री में अपनी स्थिति को बेहतर करने और अपनी मौजूदगी के विस्तार के लिए करेंगे. वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है. चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बावजूद एयूएम में शानदार वृद्धि, गोल्ड लोन की मांग में उछाल, 

नए क्षेत्रों में विस्तार और परिचालन दक्षता के बल पर कंपनी की लाभप्रदता में 568.86 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली. हमारा लक्ष्य नई शाखाओं की शुरुआत के जरिए अपने ब्रांच नेटवर्क के विस्तार के साथ अपने लोन पोर्टफोलियो को बढ़ाना है. राजस्व, लाभप्रदता और विजिबलिटी बढ़ने से ब्रांच नेटवर्क का विस्तार हुआ है. इस इश्यू के साथ हमने अपने फंड के स्रोत के विस्तार का लक्ष्य रखा है.”इस इश्यू का बेस इश्यू साइज 100 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही इसमें 100 करोड़ रु के ओवरसब्सक्रिप्शन का विकल्प मौजूद है. 

इस तरह इस इश्यू का कुल आकार 200 करोड़ रुपये है. विव्रो फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा लि इस इश्यू के लीड मैनेजर हैं.इस इश्यू के जरिए जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज देने, फाइनेंसिंग और कंपनी द्वारा लिए गए कर्जों के मूलधन एवं ब्याज की राशि के रिपेमेंट/ प्रीपेमेंट के लिए किया जाएगा.30 सितंबर, 2023 तक इंडेल मनी लिमिटेड का कुल आउटस्टैंडिंग एयूएम 81,740.86 रु था जो 31 मार्च, 2023 तक 64,768.53 लाख रु था. 30 सितंबर, 2023 तक 250 शाखाओं के नेटवर्क के साथ कुल लोन 

पोर्टफोलियो में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी 82 फीसदी हिस्सेदारी थी. इंडेल मनी लि का लक्ष्य वित्त वर्ष 2024-25 तक भारत के पूर्वी और उत्तरी राज्यों तक विस्तार करते हुए 12 भारतीय राज्यों में 425 से अधिक शाखाओं तक अपनी भौगोलिक पहुंच बढ़ाना है.इंडेल मनी लि सफलतापूर्वक तीन एनसीडी का पब्लिक इश्यू ला चुकी है और 260 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा चुकी है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड