राजस्थान प्रदेश कांग्रेस गोविन्द सिंह डोटासरा अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के अध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत होने तथा टीकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं 
प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय जयपुर पर स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन सांसद श्रीमती रजनी पाटिल, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, समिति के सदस्य पंजाब के पूर्व मंत्री परगट सिंह व एआईसीसी के सह सचिव कृष्ण अल्लावुरू ने प्रदेश के सभी जिलों से आये हुए प्रमुख कांग्रेजसनों से मुलाकात कर 
लोकसभा चुनावों हेतु फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए। समिति द्वारा लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस नेताओं के आवेदन भी प्राप्त किए तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से चुनाव की रणनीति बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। चतुर्वेदी ने बताया कि 18 जनवरी को लोकसभा चुनाव की तैयारियों हेतु कांग्रेस वॉर रूम, जयपुर पर प्रदेश चुनाव समिति, प्रदेश समन्वय समिति, लोकसभा क्षेत्रवार नियुक्त समन्वयक तथा स्क्रीनिंग समिति की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित होंगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार