सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख सम्मान समारोह

० आशा पटेल ० 
जयपुर । सावित्री बाई फुले की जयंती पर राजस्थान एकल नारी एवं महिला मंच द्वारा सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख सम्मान समारोह साइंस पार्क में हेमलता कंसोटिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले की जीवनी पर आधारित फिल्म दिखाई गई। सयोंजक हेमलता कंसोटिया, सुनीता वर्मा, मंजू लता, निशात हुसैन, अनिल गोस्वामी, बसन्त हरियाणा, एडवोकेट सुनील मेघवाल, रश्मि जुलेखां, मोहनलाल पारीख, 
पवन देव सहित सभी वक्ताओं ने प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले द्वारा महिला शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह, छुआछूत तथा समाज सुधार के लिए अविस्मरणीय योगदान को याद किया गया। साथ ही सावित्री बाई फुले की सहयोगी प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका के योगदान को भी स्मरण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली वंचित समाज की महिलाओं को 'सावित्री बाई फुले एवं फातिमा शेख आवर्ड' व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश प्रजापत व बबीता मेघवाल ने किया।
कार्यकम में मुकेश, राकेश मेघवाल, शबाना, शबनम, उर्मिला, असनिया सहित सावित्री बाई फुले महिला सफाई कर्मचारी यूनियन, भारतीय दलित साहित्य अकादमी,राजस्थान निर्माण मजूदर पंचायत संघठन, राजस्थान नागरिक मंच, मुस्लिम महिला शिक्षा व विकास समिति से से जुड़ी कई जिलों की महिला व पुरुष प्रतिनिधियो ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली