भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला : कांग्रेस द्वारा विरोध-प्रदर्शन

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से युवाओं, महिलाओं एवं पिछड़ों को न्याय दिलाने हेतु मणिपुर से निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भारतीय जनता पार्टी विशेष कर असम की भ्रष्ट सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया गया है तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला कर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है

 उसके विरुद्ध राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा 23 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा अथवा उनकी तस्वीर के समक्ष "मौन सत्याग्रह" का आयोजन कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जयपुर में गाँधी सर्किल, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर आयोजित होने वाले मौन सत्याग्रह में शामिल होंगे। विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक, विधायक प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीगण, पंचायत राज एवं नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों सहित प्रमुख नेतागण एवं कार्यकर्तागण शामिल होंगे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार