राय सिख फाउंडेशन ने करियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल सेमिनार किया

 ० योगेश भट्ट ० 
अलवर - शिक्षा सुधार प्रक्रिया के तहत अलवर जिले के सैदामपुर टिब्बा साहिब परिसर में राय सिख फाउंडेशन द्वारा कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें शिक्षा विभाग में आसीन परामर्शदाताओं ने विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मार्गदर्शन किया। इन सलाहकारों में राजिंदर सिंह विरासत (संयोजक पंजाबी भाषा प्रचार समिति, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति),
आरिश (प्रोफेसर जामिया मिलिया इस्लामिया), ज्ञानी सुबरन सिंह (श्री गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र), रेशम सिंह (सेवानिवृत्त डीएसपी) और गुरदेव सिंह (आईटी प्रोफेशनल, टीसीएस) उपस्थित थे। राजिंदर सिंह ने सरकारी संस्थानों में सिख बच्चों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों को सरकारी नौकरियां पाने के लिए प्रोत्साहित किया, ज्ञानी सुबरन सिंह ने बच्चों को गुरमति और तकनीकी कोर्स के बारे में जानकारी दी। आरिश ने यूपीएससी व अन्य विषयों की तैयारी के लिए जानकारी दी,

 रेशम सिंह ने बच्चों को सेना में भर्ती होने की जानकारी दी। राय सिख फाउंडेशन के सस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सिंह वरवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य इन बच्चों में ज्ञान की कमी को जागृत करना और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए सही रास्ते पर मार्गदर्शन करना है।

इस अवसर पर राय सिख फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम कौर, राष्ट्रीय निदेशक हरबंस सिंह (राजस्थान), राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मांघ सिंह जाचक, राष्ट्रीय निदेशक जगदीश सिंह (हरियाणा), प्रिंसिपल कुलवंत सिंह गढ़, सुखदेव सिंह कौमी, अमनिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह सहसन, प्रधान जरनैल सिंह गुरुद्वारा तेसगी, साधु सिंह प्रधान गुरुद्वारा साहिब सहसन, विवेक सिंह बूडली, सागर सिंह सहसन, गुरनाम सिंह गढ़, ज्ञानी निरंजन सिंह सैदमपुर, बलजीत सिंह भोजपुर उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड